मप्र चुनाव: आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस के वचन पत्र, भाजपा के दृष्टि पत्र के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आप ने इसे शपथ पत्र का नाम दिया है। पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस के घोषणा पत्रों की तरह ही अपने शपथ पत्र में कई बड़े वादे किए हैं। आप नेता और दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने 100 रुपए के स्टाम्प पर यह घोषणा पत्र जारी किया है।

इसमें किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। इससे पहले आप ने आदिवासी घोषणा पत्र जारी किया था।

किसान, महिला, युवाओं पर फोकस

आप ने इस शपथ पत्र में किसान, महिला, युवा और रोजगार पर फोकस किया है। साथ ही, इसमें भ्रष्टाचार मिटाने, सबको बिजली, पानी रोजगार देने, किसानों की खुशहाली, महिला सुरक्षा, महंगाई घटाने का वादा किया गया है। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को घोषणा पत्र जारी करने की जरुरत नहीं। बल्कि उसे रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए। 


शपथ पत्र के खास बातें- 

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में लोकपाल की नियुक्ति होगी।
दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में 40 सेवाएं डोर-टू-डोर मिलेंगी।
सरकारी खर्चे पर निजी स्कूलों की सुविधाएं दी जाएगी। 
किसानों पर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी होगी। 
युवाओं को रोजगार देने के लिए लघु उद्योग खोले जाएंगे। 
सरकार आने पर पूर्ण नशाबंदी लागू होगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !