भाई दूज का मुहूर्त एवं कथा | NATIONAL NEWS

भाई दूज इस वर्ष शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 को मनाई जाएगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व। इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों के तिलक लगाकर उन्हें सूखा नारियल देती हैं और लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई बहन को रक्षा का वचन और तोहफे देता है। शादीशुदा महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आंमत्रित करती हैं। उन्हें घर बुलाकर तिलक लगाकर खाना खिलाती हैं। वहीं, आजकल दौज के दौरान भाई-बहन एक दूसरे को फोन के जरिए ही शुभकामनाएं भेजते हैं और कई बधाई मैसेज करते हैं। इसी के साथ कुछ भाई-बहन एक-दूसरे के लिए स्टेटस डालते हैं और अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हैं।  

भाई दूज मुहूर्त:

सुबह- 9:20 से 10:35 तक
दोपहर-1:20 से 3:15 तक
शाम-4:25 से 5:35 और 7:20 से रात 8:40 तक

भैया दूज कथा

भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।

यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।

यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !