सरताज सिंह: पहले टिकट लिया फिर कांग्रेस ज्वाइन की | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट से बाहर कर दिए गए वरिष्ठ नेता सरताज सिंह को कांग्रेस ने हाथों हाथ लपक लिया। घटनाक्रम का अंदाजा मात्र इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्याशी चयन में तमाम प्रक्रियाओं का पालन करने वाली कांग्रेस ने पहले सरताज सिंह का नाम अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषित किया, उसके बाद सरताज सिंह ने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता हासिल की। 

सदस्यता ग्रहण करने के बाद सरताज सिंह को पार्टी का बी-फार्म भी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर सरताज सिंह ने कहा कि आप सभी को आश्चर्य हो रहा होगा कि लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी का काम करने वाला व्यक्ति अचानक कांग्रेस में कैसे शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति किसी पद के लिये नहीं की। मैं राजनीतिक सत्ता की ताकत का उपयोग जनता और मध्यप्रदेश के विकास के लिये करता हूं। लोगों की समस्यायें कैसे हल हों और मध्यप्रदेश प्रगति के रास्ते पर जाये।

इस अवसर पर दिग्विजयसिंह, सुरेश पचैरी, चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, शोभा ओझा, भूपेन्द्र गुप्ता, जे.पी. धनोपिया, पी.सी. शर्मा, कैलाश मिश्रा, मोहम्मद सलीम सहित अन्य कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!