संजय सिंह की पहचान क्या है, शिवराज सिंह का साला: दिग्विजय सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। बीजेपी की शिवराज सरकार से सत्ता छीनने की कोशिशों में लगी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह नाराज बताए जा रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुए शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को लेकर दिग्विजय पार्टी से नाराज हैं। हालांकि पार्टी के अन्य नेता उनसे इस बात पर किसी मतभेद के पैदा होने से बच रहे हैं।

संजय सिंह मसानी को कांग्रेस में शामिल कराने पर दिग्विजय का कहना है कि, इस कदम से पार्टी को लेकर लोगों में गलत धारणा बैठेगी। उनका कहा है कि मसानी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मसानी की कोई पहचान नहीं है। वह सिर्फ सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले होने के नाते पहचाने जाते हैं। कांग्रेस में वह निजी स्वार्थ के चलते आए हैं। 

बता दें कि, संजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार स​​मिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संजय सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। भाजपा पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा, ”मध्य प्रदेश को नाथ की जरूरत है शिवराज की नहीं, जो बीते 13 सालों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!