शिवराज सिंह का एक और रिश्तेदार कांग्रेस में शामिल | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। गुलाब सिंह किरार के बाद उनकी पत्नी के भाई संजय सिंह मसानी ने कांग्रेस ज्वाइन की और अब वो वारासिवनी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। सीहोर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान। उन्होंने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। 

मुख्यमंत्री चौहान के साले संजय सिंह मसानी बारासिवनी ने पहले ही बगावती स्वर छेड़ते हुए कांग्रेस ज्वाइन की और उन्हें कांग्रेस ने उन्हें बारासिवनी से उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया। यहां मुख्यमंत्री चौहान के दूसरे रिश्तेदार धर्मेंद्र चौहान जो कि सीहोर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। चूंकि धर्मेंद्र चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले के अनेक क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य कराए हैं। यही नहीं उन्होंने अनेक भ्रष्टाचार के मामले उजागर करके क्षेत्र की जनता के चहेते बने थे, अब वो कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार करते देखे जाएंगे, जिससे भाजपा और खासतौर पर मुख्यमंत्री चौहान को करारा झटका लग सकता है। 

गौरतलब है कि धर्मेंद्र चौहान ने बलराम ताल योजना के अंतर्गत निर्मित 170 तालाबों का बड़ा घोटाला उजागर करके सभी को चौंका दिया था। खबर तो यहां तक है कि मुख्यमंत्री चौहान के भाई नरेंद्र सिंह चौहान (मासाब) को भी धर्मेंद्र चौहान के बगावती तेवरों के कारण ही वीआरएस लेकर घर में बैठना पड़ गया था। इसके बाद ही मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी उपेक्षा की और अब धर्मेंद्र ने खुलेतौर पर कांग्रेस की सदस्यता लेकर उन्हें चुनौती देने का काम कर दिखाया है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!