JABALPUR भाजपा कांग्रेस के बीच फायरिंग, BJP नेता को गोली लगी | MP NEWS

जबलपुर। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार हिंसक होता जा रहा है। ताजा मामला जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बेलबाग इलाके से आ रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच संघर्ष हो गया। इस बीच फायरिंग भी हुई। एक गोली राजेश सोनकर नाम के भाजपा कार्यकर्ता को लगी, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात तक क्षेत्र में कर्फ्यू जैसा माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता के भाई ने राजेश ठाकुर पर चलाई। राजेश ठाकुर पहले भाजपा में थे। फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाद में वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के भाई जय ने राजेश को गोली मार दी। घायल को जबलपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विवाद के पीछे एक साड़ी शोरूम में साड़ी बांटने की शिकायत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई थी, जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए थे और मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद एसपी अमित सिंह सहित एक दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस सहित सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुँची और भीड़ को खदेड़ दिया। 

भाजपा उम्मीदवार अंचल सोनकर का इस विवाद को लेकर कहना है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया के भाईयों ने एक युवक के साथ मारपीट की जिसको लेकर गोवर्धन नाम के युवक ने बेलबाग थाना पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई पर थाना प्रभारी ने शिकायत को गंभीरता से नही लिया। देर रात फिर इसी विवाद को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी लखन के भाई और सैकड़ो लोगो ने फायरिंग और पत्थरबाजी की है। भाजपा विधायक अंचल सोनकर का आरोप है कांग्रेस के लखन ने सागर, दमोह और उत्तरप्रदेश से गुंडों को लाकर अपने पास चुनाव प्रभावित करने के लिए रखा है।

इधर इस पूरे मामले में कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया ने अंचल सोनकर के तमाम आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे जन समर्थन से बौखला गए है और विवाद पैदा कर रहे है। लखन घनघोरिया ने कहा कि हाल ही में पूर्व विधानसभा में nsa और जिलाबदर की व्यापक रूप से कार्यवाही हुई है जिससे कि अंचल सोनकर परेशान हो गए है। कांग्रेस के लखन घनघोरिया ने कहा कि भाजपा विधायक अंचल सोनकर अपने आपको बचाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है।बहरहाल रात भर चले इस विवाद में पुलिस ने कई लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!