एट्रोसिटी एक्ट: BJP के बाद CONGRESS प्रत्याशी को भी खदेड़ा | MP NEWS

मुरैना। भाजपा प्रत्याशियों के बाद इस कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जाटव ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गए। चुनाव प्रचार करने आए कांग्रेस नेता को ग्रामीणों ने घेर लिया और विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव से बाहर खदेड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जाटव चुनाव प्रचार के लिए पोरसा तहसील की कोथरकला ग्राम पंचायत में थे। यहां एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में भाजपा के खिलाफ जबर्दस्त विरोध चल रहा है। ग्रामीणों ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्याशी को घेर लिया। हालात यह बने कि कांग्रेस प्रत्याशी को जनसंपर्क छोड़कर वापस जाना पड़ा। बता दें कि अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी नेहा किन्नर के पक्ष में लहर है। भीड़ बढ़ते देख जनसंपर्क करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी ने भी वापस जाना बेहतर समझा।

इस क्षेत्र को भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। इसे भाजपा का गढ़ भी कहा जाता है परंतु 2013 में यहां के लोगों ने भाजपा से नाराजगी जताई और यह सीट बसपा के हाथ में चली गई। इस बार एट्रोसिटी एक्ट को मुद्दा बनाकर लोग भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों से नाराज है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !