अब प्राइवेट कॉलेजों को भी नियमित प्रोफेसर भर्ती करने होंगे, नहीं तो... | BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। बीयू ने सत्र 2019-20 के लिए कॉलेजों को संबद्धता देने की गाइडलाइन जारी कर दी है। इस सत्र की संबद्धता लेने के लिए कॉलेजों को पहले रेगुलर शिक्षकों की भर्ती करनी होगी। इसके बाद भी उन्हें संबद्धता देने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए कॉलेजों को कोड-28 के तहत नियुक्ति करनी होगी। 

विवि प्रशासन ने संबद्धता की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। बीयू प्रशासन के अनुसार समन्वय समिति द्वारा मंजूर किए गए नवीन परिनियम को यूनिवर्सिटी में प्रभावशील किया जा चुका है। इसके अनुसार जिन कॉलेजों में कोड-28 के तहत चयनित प्राचार्य व शिक्षक कार्यरत नहीं है, उन्हें अगले सत्र के लिए संबद्धता आवेदन करने के पूर्व एवं प्राचार्य एवं शिक्षक के पदों पर कोड-28 के तहत नियुक्ति करना होगा। 

बीयू ने संबद्धता देने के लिए फीस में भी बदलाव किया है। इसके चलते अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों में कॉलेज संचालित करने के लिए एक समान रूप से फीस लागू की जाएगी। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों को 50 प्रतिशत फीस की छूट दी जाती थी। लेकिन, अब ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!