राजपूतों ने भाजपा को तबाह करने का संकल्प दोहराया | BHOPAL NEWS

भोपाल। श्री राजपूत करणी सेना मप्र में भाजपा को हराने में जुटेगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह कालवी दो दिन बाद प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। वे हर उस विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे जहां भाजपा के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ा जा सके। अजा सीटों पर वे सपाक्स को समर्थन देंगे तथा सामान्य सीटों पर उस उम्मीदवार को जो भाजपा को हरा सके, वह किसी भी दल का या निर्दलीय हो। 

कालवी ने गुरुवार रात भोपाल से जयपुर जाते वक्त रेलवे स्टेशन पर मीडिया से कहा- हमारा सामाजिक संगठन है लेकिन हम अब राजनीतिक तौर पर कड़े फैसले ले रहे हैं। हम भाजपा को वोट से चोट देंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में भाजपा अब कोर्ट के निर्णय की बात कर रही है। हमें राम मंदिर बनाना है या एससीएसटी एक्ट में बदलाव लाना है तो भाजपा को वोट की चोट देना पड़ेगी। 

प्रदेश में करणी सेना के 7.5 लाख सदस्य हैं। हरेक सदस्य पांच वोट प्रभावित कर सकता है। ऐसे में 35 लाख वोट की चोट हम पहुंचा सकते हैं। स्टेशन पर करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला तोमर व सदस्यों ने कालवी का स्वागत किया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !