आ गया है मोमो का बड़ा वर्जन "थाईपो", जानिए कैसे होती है ये डिश

देश का सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड मोमो सभी का पसंदीदा फूड है। बच्चों से लेकर बड़ों को ये खूब लुभाता है। अगर आप भी मोमो स्ट्रीट फूड के दिवाने हैं, तो अब इसके बड़े भाई यानि बड़े वर्जन थाईपो (thaipo) के बारे में जरूर जान लीजिए। जी  हां, अब मार्केट में थाईपो को भी स्ट्रीट फूड के रूप में पसंद किया जा रहा है। मोमोज की तरह यह भी एक नॉर्थ ईस्ट फूड है, जिसका ट्रेंड इन दिनों खूब चल रहा है। हालांकि ये एक नया फूड है, जिसे मोमोज का बड़ा भाई कहा जा रहा है। 

कैसी होती है ये डिश-
वैसे तो मोमो और थाईपो को देखने में कोई ज्यादा अंतर नहीं होता। लेकिन थाईपो का आकार मोमोज के मुकाबले चार गुना ज्यादा बड़ा होता है। साथ ही इसकी फिलिंग और इंग्रीडिएंट्स में भी अंतर होता। इसे थाईपो, टाएपो भी कहा जाता है। ज्यादातर ये स्ट्रीट फूड नॉर्थ ईस्ट स्टेट के सिक्किम में काफी मशहूर है। 

ये आया कहां से-
तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये थाईपो फूड आया कहां से। आमतौर पर ये तिब्बतियन फूड है। नॉर्थ ईस्ट बेल्ट में तिब्बतियों के माइग्रेशन के बाद, इस रेस्तरां अस्तित्व में आए। जिसमें थाईपो समेत कई सभी पारंपरिक तिब्बती व्यंजनों को सर्व किया गया। नेपाल, भूटान में थाईपो के फिलिंग अलग-अलग होती है। लेकिन लोगों के बीच इस डिश के प्रति प्यार बराबर है। 

पांच मोमो का कॉम्बिनेशन है थाईपो-
बता दें कि थाईपो पांच मोमोज का कॉम्बिनेशन है। थाईपो जहां नीचे से फ्लैट होता है , वहीं इसमें फिलिंग भी बहुत ज्यादा और अलग होती  है। इसे लाल चटनी और हरी लहसुन की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। थाईपो बनाने के लिए इसे सॉफ्ट बनाने के लिहाज से इसमें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि मोमोज में ऐसा कुछ नहीं होता। ये मोमोज की तरह इतना पॉपुलर तो नहीं है, लेकिन इसकी डिमांड भी अब बढऩे लगी है, खासतौर से स्टूडेंट्स के बीच इस नॉर्थ ईस्ट स्ट्रीट फूड ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यहां तक की कुछ लोग तो इसे ब्रेकफास्ट में भी खा रहे हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !