नरेंद्र मोदी, शिवलिंग पर चिपके बिच्छु, चप्पल से मार भी नहीं सकते: शशि थरूर | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। चुनावी सीजन में कांग्रेसी नेता नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ ना कुछ विवादित बयान जरूर देते हैं। अब तक यह रिकॉर्ड मणिशंकर अय्यर के नाम था परंतु इस बार शायद यह काम शशि थरूर कर रहे हैंं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को शिवलिंग पर बैठा हुआ बिच्छू बताते हुए कहा कि ऐसे बिच्छू को चप्पल से मार भी नहीं सकते। 

शशि थरूर ने बेंगलुरु में एक पत्रकार के हवाले से आरएसएस के एक नेता के बयान का जिक्र किया। थरूर ने दावा किया कि आरएसएस के एक नेता ने एक पत्रकार से कहा कि मोदी शिवलिंग पर चिपके बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हटाया जा सकता, और ना ही चप्पल से मारा जा सकता है।

थरूर की इस टिप्पणी पर फौरन बीजेपी ने आपत्ति जता दी है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि थरूर की टिप्पणी शर्मनाक है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि थरूर ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। 

बता दें कि थरूर इससे पहले भी कई बार अपने दिए बयानों को लेकर चर्चा में अा चुके हैं। इसी साल जुलाई में उन्‍होंने कहा था कि भारत में कई जगहों पर 'मुस्लिमों की तुलना में गाय' ज्यादा सुरक्षित है।

शशि थरूर की यह टिप्पणी उनके 'हिन्दू पाकिस्तान' के बयान के बाद सामने आई थी, जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। थरूर ने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!