राहुल गांधी से बड़ा शेखचिल्ली कोई नही होगा: अमित शाह | MP ELECTION NEWS

शिवपुरी। आज शिवपुरी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल हुए। शाह ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक नइ उपाधि दी हैं। 

कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से अमित शाह ने कहा 2014 मे जब नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार केन्द्र में बनी हैं उसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड, कशमीर, मणिपुर, मेघालय, उत्तप्रदेश, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा सहित और भी कई प्रदेशो में चुनाव हुए हैं वहां कांग्रेस हारी ही नही बल्कि दूरबीन लेकर ढूंढने से नही मिल रही है। 

अब ये कांग्रेस के राहुल गांधी मप्र, छत्तीसगढ और राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देख् रहे है अब इनसे बडा शेखचिल्ली कोई नही होगा। अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि आपकी पार्टी का पूरे भारत में 70 प्रतिशत देश में कब्जा हैंं। 

हम मप्र में अपनी सरकार चौथी बार बनाऐगें, ओर बना कर ही दम लेंगें। हमे अभी से जुट जाना हैं अपने काम मेंं,हर कार्यकर्ता का बुथ सबसे दमदाम बूथ होना चाहिए। हम ऐसी आज शपथ लेते हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !