यौन शोषण के लिए महिलाएं भी बराबर की जिम्मेदार: #MeToo पर भाजपा महिला अध्यक्ष ने कहा

Bhopal Samachar
भोपाल। विदेश राज्यमंत्री एवं पूर्व पत्रकार एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों के यौन शोषण मामले में भाजपा की महिला अध्यक्ष लता केलकर ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगा रहीं हैं, वो मासूम नहीं हैं। केलकर ने घटनाओं के लिए महिलाओं को भी बराबर का जिम्मदार बताया है। 

मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने कहा कि जिन महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं वह खुद भी इतनी मासूम नहीं हैं कि कोई उनका फायदा उठा सके। लता ने ये जवाब उस वक्त दिया जब रिपोर्टर्स ने उनसे MeToo अभियान में एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बारे में पूछा। केलकर ने कहा एमजे अकबर एक पत्रकार रहे हैं और जो आरोप लगा रही हैं वह खुद भी पत्रकार हैं। ऐसे में दोनों की गलती है।

अकबर के इस्तीफे को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके इस बारे में कुछ भी कहने से ये तय नहीं होगा इसके बारे में खुद अकबर और पार्टी हाई कमान फैसला लेंगे। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर यही इल्ज़ाम कांग्रेस के किसी नेता पर लगे होते तो वह क्या करतीं तो उनका जवाब था कि वह इस्तीफे की मांग करतीं।

जब पूछा गया कि अगर मंत्री पर कोई एक्शन लेना हो तब, तो उनका जवाब था कि इस मामले में अकबर पर जो भी इल्ज़ाम लगे हैं उनकी जांच होनी चाहिए। उसके आधार पर जो भी दोषी पाया जाता है उस पर एक्शन लिया जाना चाहिए।

कई प्रमुख अख़बारों के संपादक रह चुके अकबर पर करीब सात महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अकबर पर आरोप लगाने वाली पहली महिला पत्रकार प्रिया रमानी हैं, जिन्होंने ट्वीट करके अकबर पर सेक्सुअल हरैसमेंट का आरोप लगाया है। एक साल पहले एक मैग्ज़ीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने उनके साथ हुई इस अप्रिय घटना के बारे में बताया था, लेकिन तब उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

कई अन्य महिला पत्रकारों ने भी अकबर पर नौकरी देने, इंटरव्यू लेने और काम के बारे में बातचीत करने के लिए होटल के कमरे में बुलाने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। कुछ महिलाओं ने ये भी आरोप लगाया था कि अकबर की बात न मानने पर उन्होंने उनका जीना दुश्वार कर दिया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!