मोबाइल सहित कई गैजेट्स पर टैक्स डबल, महंगे होंगे | BUSINESS NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने विदेश से भारत के बाजार में आने वाले मोबाइल सहित कई गैजेट्स पर टैक्स दोगुना का दिया है। इस फैसले से प्रभावित होने वाले सभी गैजेट्स अब महंगे हो जाएंगे। सरकार ने गुरुवार को 17 वस्तुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 से 20% तक बढ़ा दी। इनमें स्मार्ट वॉच और संचार से जुड़े उपकरण शामिल हैं। आयात शुल्क की नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। प्रिंटर सर्किट बोर्ड असेंबली (पीसीबीए) जैसे संचार उपकरणों पर ड्यूटी 10% बढ़ाई गई है। सरकार ने स्थानीय निर्माताओं के लिए संचार उपकरणों में इंपोर्टेड इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। 

19 वस्तुओं पर शुल्क पहले ही बढ़ चुका है  
सरकार ने 16 दिन में दूसरी बार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। इससे पहले 26 सितंबर को फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत 19 वस्तुओं पर ड्यूटी बढ़ाई थी। चालू खाते के घाटे को कम करने और रुपए में गिरावट को थामने की कोशिश में सरकार ने यह कदम उठाया। अप्रैल-जून में चालू खाता घाटा जीडीपी का 2.4% तक हो गया। डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट आ रही है। यह 74 के ऊपर बना हुआ है।

सात उत्पादों पर शुल्क 10 से 20 फीसदी हुआ
इस लिस्ट में 7 प्रोडक्ट पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा कुल 8 उत्पादों पर आयात शुल्क 0 से बढ़कर 10 फीसदी हो गया है। मोबाइल से जुड़े सामान पर शुल्क भी बढ़ गया है। वहीं, 9 उत्पादों के पीसीबीए पर 10 फीसदी ड्यूटी लगाई गई है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!