शिवराज सिंह का तो पूरा 'घोटाला पुराण' लिखा जा सकता है: दिग्विजय सिंह | MP NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज यहां प्रेसवार्ता में कहा कि 2003 में भाजपा ने मुझपर घोटालों के आरोप लगाए थे परंतु भाजपा सरकार मेरे खिलाफ एक भी आरोप पत्र दर्ज नहीं कर पाई। अब मैं खुला आरोप लगाता हूं कि शिवराज सिंह के कार्यकाल में इतने घोटाले हुए हैं कि इन पर तो पूरा 'घोटाला पुराण' लिखा जा सकता है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने का भी ऐलान किया। बता दें कि 'मिस्टर बंटाढार' मामले में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित कई दिग्गज भाजपा नेताओं के खिलाफ दावा ठोका था। कई माफी मांगकर बचे, उमा भारती आज भी राजीनामे के लिए दिग्विजय सिंह को अपना बड़ा भाई बतातीं हैं। 

चुनावी तैयारियों को लेकर बोले
दिग्विजय ​सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो समन्वय समिति बनाई है, उसमें 51 जिलों में से 37 वां जिला भोपाल का है। हम लोग विधानसभा वार बातें करते हैं। अभी तक 1000 सीनियर लीडर से बात हो चुकी है, सवा लाख कार्यकर्ताओं से भी बात हुई है। सिंह ने बताया कि 51 में से 37 जिलों में वन टू वन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की है।

पेट्रोल-डीजल को लेकर शिवराज को घेरा 
सिंह ने लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर शिवराज सरकार पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों से 11 लाख करोड़ रुपए वसूल किया है। प्रदेश सरकार बिना किसी ठोस कारणों के निर्णय ले रही है। वही मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चौहान बड़े पैमाने पर घोषणाएं कर रहे हैं, जिससे उनकी घबराहट साफ दिखाई देती है। पहले मुझे देशद्रोही बताया बिना प्रमाण के और अब मेरे संबंध नक्सलियों से बताए जा रहे हैं।

शिवराज को दी चुनौती
सिंह ने कहा कि सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोशल इशू पर जनता का ध्यान केन्द्रित कर रही है। राजनीति मे कटुता नही प्रतिद्वंदिता हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे पर देशद्रोही होने का आरोप बीजेपी लगाती है, लेकिन कोई सबूत अभी तक उनको नहीं मिले।मेरे पर भ्रष्टाचार करने का आरोप प्रमाणित करने मैं चुनौती देता हूं। मैं शिवराज को चुनौती देता हूं कि मेरे ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा दे प्रमाणित करने की बात तो दूर। मुझ पर आरोप लगाए थे तो मैंने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मुझ पर आरोप लगाने वाले लोगों ने मुझसे माफी मांगी। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मानहानि का नोटिस तैयार हो गया है और जल्द ही उन्हें भेजा जाएगा। वही दिग्विजय ने शिवराज को दूसरी चुनौती देते हुए कहा कि अगर शिवराज 15 साल का विकास बता देंगें तो मै भी अपने कार्यकाल में हुए विकास की लिस्ट बताउंगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !