GWALIOR महल के दरवाजे पर थे सपाक्स के लोग, सिंधिया पीछे से निकल गए | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। खबर ग्वालियर से आ रही है और शायद इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब ग्वालियर नरेश के महल 'जयविलास पैलेस' में इस तरह की स्थितियां निर्मित हुईं हों। सिंधिया राजवंश के महाराज एवं कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अपने महल में थे। यहां से वो शिवपुरी जाने वाले थे। सपाक्स के कार्यकर्ता जेब में काले झंडे छुपाकर पैलेस के दरवाजे पर जा पहुंचे। सिंधिया को जैसे ही इसका पता चला, वो महल के पीछे बने गोपनीय रास्ते से निकल गए। बताया गया है कि यह रास्ता महल पर हमले की स्थिति में सरकारी खजाने और महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बनाया गया था। 

पिछले दिनों सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एससी-एसटी एक्ट पर बयान दिया था कि कांग्रेस दलितों के साथ है, उनके इसी बयान से नाराज होकर सवर्ण और सपाक्स कार्यकर्ता उनका घेराव करने पहुंचे थे। वह एससी-एसटी एक्ट के काले कानून पर सिंधिया का मत जानने आए थे कार्यकर्ता के मुताबिक वो सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर पूछना चाहते थे कि क्या कांग्रेस दलितों की ही पार्टी बन कर रह गई है।

सिंधिया के महल पर काला झंडा चस्पा किया
वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिंधिया को इसकी जानकारी पहले से मिल गई थी, जिसके बाद वह महल के पीछे वाले रास्ते से अपने काफिले के साथ शिवपुरी की ओर रवाना हो गए। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर काला झंडा और ज्ञापन चस्पा कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंधिया के अगले दौरे पर उनका घेराव कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसकी रणनीती तय करने के लिए सपाक्य कार्यालय में उन्होंने एक बैठक का आयोजन भी किया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!