EPS न्यूनतम पेंशन 7500 + महंगाई भत्ते के साथ दिए जाने की मांग | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में दिनांक 20-09-2018 को मालवीय भवन (मयूर पार्क) भोपाल में पेंशनरों के महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे इंदौर, आष्टा, सीहोर, विदिशा एवं भोपाल से लगभग 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स सम्मिलित हुए। इस आयोजन में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत मुख्य समन्वयक वीरेन्द्र सिंह राजावत राष्ट्रीय सलाहकार पी. एन.पाटिल समन्वयक सुभाष पोखरकर, डी.के.जाधव(महाराष्ट्र), राष्ट्रीय संघर्ष समिति के नेता श्री भाऊ रामेश्वर शेडगे, बी.बी.चौहान, डी.सी.रामेकर, चंद्रकांत वाघ(धुलिया) और श्री संत कुमार गौड़, मेघ चन्द्र शर्मा (रापनि उत्तरप्रदेश) हैदराबाद से आर. डेविड अध्यक्ष कर्मचारी संगठन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि EPS 95 पेंशन न्यूनतम 7500 + महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग न्यायोचित है। आये हुए वक्ताओं ने परिवहन निगम की समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक जुटता के साथ सतत संघर्ष करने पर  ही सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। साथ ही देश भर में जब परिवहन निगम संचालित हो रहा है तो मध्यप्रदेश में इसकी आवश्यकता क्यों नहीं ? मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी का भी आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर भोपाल के अध्यक्ष श्री शाशिभान सिंह भदौरिया EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने पेंशनर्स को लाभ पाने हेतु संगठित होने का आव्हान किया। पेंशन  के अलावा मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावकारी प्रयास किया जायेगा इस सम्बन्ध में भोपाल के सांसद आलोक संजर ने पेंशन बढवाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया है साथ ही प्रांतीय समन्वयक श्री आर.ए. धारकर ने पूर्व में किये गए आन्दोलन की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में जो पेंशन मिल रही है अपर्याप्त है पेंशनरों को प्रतिमाह कम से कम 7500 पेंशन + महंगाई भत्ता के साथ देने की मांग की गयी।

समिति सचिव श्री एम. के. शर्मा जी ने कहा की संगठन में ही शक्ति है और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी है। इंदौर से आये हुए महेश सतोडिया जी ने आन्दोलन की जानकारी देते हुए अपने संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा के. एल. शर्मा, भावलकर जी, प्रवेश मिश्रा एवं जी डी सोनी के साथ साथ अनेकों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में श्री आर. के. जैन. उपाध्यक्ष ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !