शिवाजी की तरह देश-समाज की सेवा करूंगा: शिवराज सिंह चौहान @ BALAGHT | MP NEWS

Updesh Awasthee
बालाघाट। शिवाजी महाराज ने अपना सारा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण को समर्पित कर दिया। अपना जीवन खतरे में डालकर भी शिवाजी महाराज उन्हीं के लिए संघर्ष करते हैं। शिवाजी महाराज को इसकी प्रेरणा उनकी मां जीजाबाई से मिली थी, मुझे इसकी प्रेरणा पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से संस्कारित भारतीय जनता पार्टी से मिली है, जो मेरी मां है। आप आशीर्वाद दीजिए, मैं भी शिवाजी महाराज की तरह प्रदेश के गरीबों, किसानों और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों की सेवा करूंगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जिले के भानेगांव में शिवाजी प्रतिमा के समीप आयोजित जनसभा में की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की संबल योजना गरीबों की सेवा के लिए उठाया गया ऐसा ही कदम है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को बालाघाट जिले में पहुंची। यात्रा की शुरुआत मलाजखंड से हुई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मलाजखंड पहुंचे। हेलीपेड से सभास्थल तक के रास्ते में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सभास्थल प्रगति मैदान पहुंचा, जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, सांसद श्री बोधसिंह, मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

बच्चे मेरे प्राण हैं, उनके भविष्य की हमेशा चिंता करूंगा
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भाने गांव सभा के दौरान कहा कि किसान भाइयों शिवराज सिंह चैहान आपको वचन देता है कि आपके पशुओं की और फसलों की पूरी चिंता की जाएगी, काम के बदले पूरा दाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने संबल योजना में 5 एकड़ तक के किसानों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए शिवराज सिंह चैहान हर संभव प्रयास करेगा। बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने दूंगा और उनके लिए सरकारी खजाने खोल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश को बनाने के अभियान पर निकला हूं,  इस काम में आप लोग मेरी मदद करें। मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवाओं की मांग पर भानेगांव में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!