RATLAM: छोटी बहन के सामने 15 वर्षीय लड़की का गैंगरेप | MP NEWS

इंदौर। उधर भोपाल में सीएम शिवराज सिंह अपने भाषण में बोल रहे थे कि वो ऐसा मध्यप्रदेश बनाएंगे जहां महिलाएं आधीरात को भी आजादी के साथ घूम सकें और इधर उज्जैन में 2 नाबालिग बहनों का अपहरण किया गया। आरोपी शाहरुख (20) तथा आसू (22) द्वारा 10 साल की लड़की के सामने उसकी 15 वर्षीय बड़ी बहन का गैंगरेप किया गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्जैन निवासी दो बहनें जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर जाने के लिए कल बस से जावरा पहुंची थीं। इनमें बडी बहन की आयु लगभग पन्द्रह वर्ष और छोटी बहन की आयु लगभग दस वर्ष की थी। इन बच्चियों की मां पहले से हुसैन टेकरी पहुंची हुई थी और ये बालिकाएं अपनी मां से मिलने के लिए जावरा पहुंची थी। जावरा के बस स्टैण्ड पर इन बालिकाओं ने हुसैन टेकरी जाने के लिए एक आटो चालक से बात की और आटो में सवार हो गई।

आटो चालक व उसका एक अन्य साथी बालिकाओं को हुसैन टेकरी ले जाने की बजाय इधर उधर घुमाते रहे और फिर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनो आरोपियों ने पन्द्रह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद रात में दोनो आरोपियों ने बालिकाओं को भीमाखेडी फाटक के पास छोड दिया। 

दोनों बालिकाएं आधी रात को जैसे तैसे हुसैन टेकरी पहुंची, जहां इन बालिकाओं की मां रुकी हुई थी। बालिकाओं ने मां को अपनी आपबीती सुनाई। आज सुबह इन बच्चियों की मां, बच्चियों को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची और उसने सारा घटनाक्रम पुलिस को बताया। बच्चियों की आप बीती सुनने के बाद जावरा पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन प्रारंभ कर दी औरदोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शाहरुख (20) तथा आसू (22) निवासी तालनाका जावरा बताया गया है। दोनो अभियुक्तों को अपहरण, बलात्कार और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!