SEHORE: ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिया के ​नीचे मिला शव | MP NEWS

सीहोर। सीहोर में मप्र पुलिस के एक आरक्षक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सिपाही का शव एक पुलिया के नीचे लावारिस हाल में पड़ा मिला। आरक्षक की पहचान अरविंद बिसोपिया के रूप में हुई है। अरविंद बिलकिसगंज थाने में पदस्थ था एवं ड्यूटी से सीहोर लौट रहा था। घटना स्थल के पास से उसकी बाइक भी मिली है। पुलिस अभी तक पता नहीं कर पाई है कि यह हत्या है या हादसा। 

जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह सीहोर के बिलकिसगंज रोड पर पिपलिया मीरा और चंदेरी गांव की पुलिया के नीचे ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को देखा तो तफ्तीश के दौरान मृत की पहचान अरविंद बिसोपिया आरक्षक क्रमांक 140 के रूप में हुई। मृतक अरविंद बिलकिसगंज थाने में ही पदस्थ था। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी मिली है। घटना का निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुलवाकर मौके पर मौजूद साक्ष्य का परीक्षण करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक अरविंद बिसोपिया शुक्रवार रात को ड्यूटी करके वापस सीहोर लौट रहा थी, तभी शायद हादसे का शिकार हो गया। हालांकि अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है कि यह दुर्घटना है या सोची समझी साजिश। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वही संदेहास्पद अवस्था में शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !