ट्रक के पहिए में दबा मिला पुलिस अधिकारी का शव | SAGAR MP NEWS

Updesh Awasthee
सागर। सागर के मालथोन में एक सड़क दुर्घटना में एक ASI केएस ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। ASI पर ट्रक चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनका शव पहिए के नीचे दबा हुआ मिला। 

मिली जानकारी के मुताबिक सागर के मालथोन में ASI केएस ठाकुर पर ट्रक चढ़ गया। ठाकुर मालथोन थाने में ही पदस्थ हैं। एक ट्रक अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर पर चढ़ गया। ASI ठाकुर ट्रक की चपेट में आए और ट्रक का अगला पहिया उन पर चढ़ गया। ASI ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि ASI ठाकुर का बेटा भी पुलिस में ही है और वो ढाना चौकी में पदस्थ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय केएस ठाकुर आॅन ड्यूटी थे। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!