केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मप्र में केंप लगाएगी भाजपा | MP NEWS

भोपाल। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कुछ और भी मैसेज वायरल हो रहे हैं। इस संदेशों में बताया जा रहा है कि केरल एक हिंदु विरोधी राज्य है। वहां गाय की हत्याएं की गईं इसलिए बाढ़ आई और इस तरह के विधर्मियों को मदद नहीं की जानी चाहिए। माना जा रहा है कि यह सारे मैसेज भाजपा की सोशल मीडिया फोर्स की तरफ से जनरेट किए गए हैं। इधर भाजपा हाईकमान के आदेश दिए हैं कि केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद भेजी जाए। अब मप्र में भाजपा नेता केंप लगाकर केरल के लिए चंदा वसूली करेंगे। 

भाजपा हाईकमान की ओर से राज्य इकाइयों को भेजे गए दो पेज के पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि पीडि़तों के बीच क्या-क्या भेजना है, सामग्री की सूची शामिल की गई है। जिसमें दवाई, कपड़े, कॉपी-किताब, नेपकीन, खाद्य सामग्री, जिसमें विस्कुट, चॉकलेट भी शामिल हैं। दिल्ली से फरमान मिलने के बाद प्रदेश भाजपा ने राहत सामग्री जुटाने के लिए बैठक कर राहत सामग्री एकत्रित करने की तैयारी कर ली है। 

इस संबंध में शुक्रवार शाम को प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने अन्य पदाधिकारियों से भी चर्चा की है। जल्द ही भाजपा नेता प्रदेश भर में जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से जो राहत सामग्री केरल भेजी जाना है, उसकी जानकारी दिल्ली हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान की ओर से कहा गया है कि केरल में प्राकृतिक आपदा से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, राहत सामग्री भेजने का काम तत्परता और प्राथमिकता से किया जाए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !