स्वतंत्रता दिवस: पढ़िए किसे कौन सा सम्मान मिला | MP NEWS

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस समारोह आज हर्ष और उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि शुक्ला और परेड कमाण्डर श्री नगेन्द्र सिंह भापुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, इंदौर मुख्यमंत्री के साथ थे। पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और जवानों ने हर्ष फायर किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस परेड में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सशस्त्र दलों में एस.टी.एफ. के दल को प्रथम, नागालैण्ड के दल को द्वितीय तथा मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। गैर सशस्त्र दलों में एन.सी.सी. आर्मी विंग(गर्ल्स) के दल को प्रथम, एन.सी.सी. (नेवल) विंग को द्वितीय एवं एन.सी.सी. (एयर) विंग को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस की परेड में 18 टुकडि़यों ने भव्य एवं आकर्षक मार्च पास्ट कर दर्शकों की खूब तालियां पाईं। परेड कमांडर श्री नगेन्द्र सिंह तथा परेड टू आई.सी. श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन), नीमच के बाद उप निरीक्षक श्री ग्रेनराइलुंग के नेतृत्व में नागालैण्ड, उप निरीक्षक श्री शिवजी यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उप निरीक्षक श्री चंचल रोमडे के नेतृत्व में एस.टी.एफ., उप निरीक्षक श्री रामदत्त पाण्डेय के नेतृत्व में विसबल, उप निरीक्षक श्री रवीन्द्र उइके के नेतृत्व में हॉकफोर्स, उप निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिला बल/शासकीय रेल पुलिस, उप निरीक्षक सुश्री संध्या शुक्ला के नेतृत्व में महिला (विसबल एवं जिला बल), पी.सी. सुश्री अभिरुचि गौर के नेतृत्व में नगर सेना (होमगार्ड), सहायक जेल अधीक्षक श्री विकास तिवारी के नेतृत्व में जेल विभाग (पुरुष), सहायक जेल अधीक्षक सुश्री मनीषा यादव के नेतृत्व में जेल विभाग (महिला), सीनियर अन्डर ऑफीसर श्री हर्ष चतुर्वेदी के नेतृत्व में एन.सी.सी.(आर्मी विंग), सीनियर कैडेट कैप्टन श्री आकाश यादव के नेतृत्व में एन.सी.सी.(नेवल विंग), कैडेट वारंट ऑफीसर श्री कमलेश सराठे के नेतृत्व में एन.सी.सी. (एयर विंग), सीनियर अन्डर ऑफीसर श्री रविनाथ तेलंग के नेतृत्व में एन.सी.सी. आर्मी डिवीज़न (गर्ल्स), कमाण्डर सुश्री प्राची मिश्रा के नेतृत्व में शौर्य दल, कमाण्डर सुश्री अनुराधा इनवे के नेतृत्व में गर्ल्स गाइड्स, कमाण्डर श्री ओम सिंह बघेल के नेतृत्व में वॉयज़ स्काउट्स, उप निरीक्षक श्री सुनील कटारे के नेतृत्व में पुलिस बैण्ड सहित कुल 18 टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया। परेड के आकर्षक मिश्रण जिसमें एस.टी.एफ. हॉकफोर्स, नागालैण्ड की टुकडि़यों के साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स के छोटे-छोटे बच्चों के मार्च-पास्ट ने अनोखे ढंग से रोमांचित किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदक अलंकरण समारोह में 59 पदक प्रदान किये। इनमें 3 सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक,1 उत्तम जीवन रक्षक पदक, 6 पुलिस विभाग के लिये राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 1 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक, 31 पुलिस विभाग के लिये राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक, 10 जेल विभाग के लिये सराहनीय सेवा पदक, 4 होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के लिये सराहनीय सेवा पदक, 3 जीवन रक्षा पदक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रदान किए गए।

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक :-
स्व. श्री बसंत वर्मा, ग्राम धरगांव, तहसील महेश्वर, जिला खरगौन(मरणोपरांत)
स्व. श्री दीपक साहू, राजीव नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, जिला भोपाल(मरणोपरांत)
स्व. श्री बबलू मार्टिन, विवेक नगर, मैहर, जिला सतना(मरणोपरांत)

उत्तम जीवन रक्षा पदक :-
श्रीमती रीना पटेल, आरक्षक, जिला छतरपुर

पुलिस विभाग के लिये राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक:-
श्री गाजीराम मीणा, अति. पुलिस महानिदेशक, जेल, म.प्र. भोपाल
श्री रामलाल प्रजापति, पुलिस महानिरीक्षक , विसबल, भोपाल रेंज (सेवानिवृत्त)
श्री जुगल किशोर दीक्षित, उप सेनानी, 35वीं वाहिनी विसबल, मंडला
श्री संजीव देशपाण्डे, उप सेनानी, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल
श्री निरंजन सिंह राजपूत, प्ला. कमा., 10वीं वाहिनी विसबल, सागर(सेवानिवृत्त)
श्री सऊद जफर, प्रधान आरक्षक, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल(सेवानिवृत्त)

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक :-
श्री देवी प्रसाद तिवारी, सहा. निरीक्षक (एम) जिला दतिया

पुलिस विभाग के लिये राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक:-
श्री विवेक शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक/सचिव, गृह विभाग, भोपाल
श्रीमती हिमानी खन्ना, सेनानी, 2री वाहिनी विसबल, ग्वालियर
श्री मुकेश श्रीवास्तव, सेनानी, 5वीं वाहिनी, विसबल, मुरैना
श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक, (उत्तर) भोपाल
श्री राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक, सीहोर
श्री रामावतार सिंह कुशवाह, निरीक्षक, 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना
श्री नवाब खान, निरीक्षक(एम) स्टेनो, पु.मु. भोपाल
श्री श्यामराव पाटिल, निरीक्षक(एम), पु.मु. भोपाल
श्री उदयन श्रीवास्तव, निरीक्षक(एम) कार्या. उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल
श्रीमती ऊषा किरण पाण्डे, सूबेदार(एम) जे.एन.पी.ए., सागर
श्री ऋतुकांत सिन्हा, सूबेदार(एम) एस.सी.आर.बी., पु.मु. भोपाल
श्री अशोक भुसारी, उप निरी. वि.स. बल, आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर
श्री अजय कुमार सिंह, उप. निरी.(फोटो) पु.मु. भोपाल
श्री सुरेश कुमार दुबे, उप. निरी.(एम), जिला बल पन्ना
श्री रजी अब्राहम, उप. निरी. ए.टी.एस. मुख्या., पु.मु. भोपाल
श्री अशोक कोल्हे, सउनि, विसबल, आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर
श्री गोपाल सिंह, सउनि,(रेडियो) भोपाल
श्री अजय कुमार शर्मा, सउनि, (सायबर सेल), जिला मंदसौर
श्री मेहताब सिंह रघुवंशी, सउनि, जिला पुलिस बल, भोपाल
श्री किशन लाल मेहरा, सउनि, (ई.ओ.डब्ल्यू.) भोपाल
श्री श्योराज सिंह, सउनि, (आर्म्स) 7वीं वाहिनी वि.स.बल, भोपाल
श्री बाल्मिक सनान्से, प्रधान आरक्षक, (ई.ओ.डब्ल्यू.) भोपाल
श्री ब्रजभूषण कौल, प्रधान आरक्षक, जिला पुलिस बल, रीवा
श्री वाल्टर हेनरी एक्का, प्रधान आरक्षक, हॉक फोर्स मुख्या. भोपाल
श्री बसंत कटारे, प्रधान आरक्षक, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल
श्री रामचरित तिवारी, प्रधान आरक्षक. (ई.ओ.डब्ल्यू.), भोपाल
श्री अरुण कुमार मिश्रा, आरक्षक, (लोकायुक्त संगठन), भोपाल
श्री विनोद कुमार थापा, आरक्षक, (लोकायुक्त संगठन), ग्वालियर
श्री राजलोचन प्रसाद दुबे, आरक्षक, 9वीं वाहिनी वि.स. बल, रीवा
श्री तान सिंह मरावी, आरक्षक, जिला पुलिस बल, अनूपपुर
श्री सीताराम अहिरवार, आरक्षक, (ई.ओ.डब्ल्यू.) जबलपुर

जेल विभाग के लिये सराहनीय सेवा पदक :-
श्री अनिल कुमार अग्रवाल, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर
श्री हरपाल सिंह राठौर, सहायक जेल अधीक्षक, जिला जेल, शहडोल
श्री सीताराम आठिया, प्रमुख मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल, इंदौर
श्री फूल सिंह गरवाल, मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल, उज्जैन
श्री सतीश प्रसाद तिवारी, मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल, उज्जैन
श्री सत्यभान द्विवेदी, मुख्य प्रहरी, केन्द्रीय जेल, सतना
श्री राजेश कुमार नामदेव, मुख्य प्रहरी, जेल मुख्यालय, भोपाल
श्री संजय व्यास, प्रहरी, केन्द्रीय जेल, उज्जैन
श्री एलिकजेण्डर, प्रहरी, केन्द्रीय जेल, जबलपुर
श्रीमती लौंगबाई मरावी, प्रहरी, केन्द्रीय जेल, जबलपुर

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के लिये सराहनीय सेवा पदक:-
श्री अशोक कुमार साहू, एस.आई.(एम), जिला छिन्दवाड़ा
श्री वीरन सिंह बघेल, वाहन चालक, जिला सिवनी
श्री राधाचरण शर्मा, सी.क्यू.एम. क्र.-108 जिला होशंगाबाद
श्री सुनील कुमार गर्ग, डिवीजन वार्डन, सिविल डिफेन्स, जबलपुर

जीवन रक्षा पदक: -
श्री सौरभ सिंह राजपूत, पी.एस. करेली, जिला नरसिंहपुर
श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक पी.एस. गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर
श्री हरिओम सिंह बैस, पुलिस लाइन्स, पी.एस. मिड़घाट, जिला जबलपुर

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !