मेरी एकता यात्रा का असर चुनावों में दिखेगा: दिग्विजय सिंह | MP ELECTION NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि उनकी एकता यात्रा का परिणाम चुनाव में पता चलेगा। बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों कांग्रेस संगठन में मौजूद गुटबाजी को खत्म करने के लिए एकता यात्रा पर हैं। इधर मीडिया में लगातार गुटबाजी की खबरें भी आ रहीं हैं। रीवा में तो नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के समर्थकों ने प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया तक से झूमा झटकी कर दी थी। 

जबलपुर के टीवी पत्रकार प्रतीक अवस्थी से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि एकता यात्रा का परिणाम चुनाव में दिखेगा। शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि CM की जनआशीर्वाद यात्रा सरकारी मशीनरी करवा रही है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने जबलपुर की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने गुटों में बंटे कांग्रेसियों को एक सूत्र में बांधने के लिए उनके साथ चर्चा की। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि 5 तारीख को एकता यात्रा के माध्यम से विशाल भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस भोज में 8 विधानसभाओं के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दिग्विजय सिंह भी पंगत में बैठकर भोजन करेंगे। महाकौशल क्षेत्र में दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा का यह पहला आगमन है।  हर विधानसभा क्षेत्र से करीब एक दर्जन से ज्यादा दावेदार भी सामने आ रहे हैं। अब उनके बीच समन्वय किस तरीके से बैठेगा, इसका फार्मूला क्या दिग्विजय सिंह के पास है यह आगामी दिनों में पता चल जाएगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !