INDORE NEWS: विवादों में फंसी संगीतकार किशोर दा की PROPERTY

इंदौर: एक तरफ तो सैकड़ों लोग संगीतकार किशोर दा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शनिवार को देश के अलग-अलग क्षेत्रों से खंडवा पहुंच रहे है। वहीं दूसरी तरफ खंडवा के बॉम्बे बाजाार स्थित किशोर कुमार की प्रॉपर्टी विवादों में फंस गई है। किशोर कुमार के भतीजे और अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार ने इस प्रॉपर्टी पर अपना हक जताया है। किशाेर कुमार के जन्मदिवस पर शनिवार को उनकी खंडवा स्थित समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर सुरमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी किया जा रहा है। शनिवार रात में अनाज मंडी में किशोर नाइट होगी। 

किशोर कुमार का जन्म खंडवा के बॉम्बे बाजार स्थित बंगले में हुआ था। फिलहाल यह बंगला जर्जर अवस्था में है। नगर निगम ने पिछले साल इस बंगले को जर्जर घोषित कर यहां नोटिस भी चस्पा किया था। करोड़ों रुपए की इस प्रॉपर्टी पर किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार और भतीजे अर्जुन कुमार अपना-अपना हक जता रहे है।

खंडवा के व्यवसायी अभय जैन का कहना है कि उन्होंने किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार से 14 करोड़ रुपए में बंगले का सौदा कर लिया है। बयाने के रूप में 11 लाख रुपए का चेक भी सुमित कुमार को दिया जा चुका है। हालांकि जैन के इस सौदे को किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार ने फर्जी बताते हुए बंगले पर अपना हक जताया है।

अर्जुन कुमार का कहना है कि इस प्रॉपर्टी के दस्तावेज मेरे नाम से है। नगर निगम, नजूल सहित अन्य सारे टैक्स वो ही अदा करते है। ऐसे में सुमित कुमार इस बंगले का सौदा कैसे कर सकते है। अर्जुन कुमार का यह भी कहना है कि बंगले के दायरे में जितने भी दुकानदार हैं वे सब मेरे साथ है।

भतीजे अर्जुन कुमार का कहना है कि किशोर प्रेरणा मंच के सदस्य मेरी प्रॉपर्टी को लेकर गलत बातें फैला रहे है। इसे बेचने नहीं दिया जा रहा है जबकि मेरी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मैं भी चाहता हूं कि किशाेर कुमार की यादों से जुड़ा बंगला नहीं बेचा जाए लेकिन मेरी आर्थिक स्थिति को देखते हुए इसे बेचना पड़ेगा।

किशोर दा की समाधि पर शनिवार सुबह दूध-जलेबी का भोग लगाया गया। समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पश्चिम बंगाल, गुवहाटी, असम, राजस्थान, गुजरात के साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों प्रशंसक खंडवा पहुंचे है। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं निगम द्वारा शनिवार शाम अनाज मंडी में किशोर नाइट का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें मुंबई के पार्श्व गायक पृथ्वी एवं फिल्म तनु वेड्स मनु की गायिका कल्पना गंधर्व अपनी आर्केस्ट्रा के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में वाइस आफ खंडवा गायन प्रतियोगिता के दोनों ग्रुपों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !