MP APP प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट, 19 में से 12 अनपढ़ | 5th list of authorized candidates

भोपाल। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल सीएम कैंडिडेट हैं। आम आदमी पार्टी के बारे में कहा जाता है कि इसके कार्यकर्ता उच्च शिक्षित एवं प्रोफेशनल्स हैं। वो राजनीति में सेवा के लिए आए हैं परंतु इस बार जारी हुई लिस्ट में 19 में से 12 प्रत्याशी अनपढ़ हैं। शर्म के मारे पार्टी ने जारी लिस्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता का जिक्र तक नहीं किया। 

विधानसभा- नरसिंहपुर, नाम- बाबूलाल पटेल
उम्र- 51, शिक्षा- एमए
पार्टी के गठन से ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय। पूर्व में पार्टी के नरसिंहपुर जिला संयोजक व जिला सचिव रहे हैं। पूर्व जनपद सदस्य। वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक भी हैं। महाकौशल में पार्टी के एक स्थापित एवं लोकप्रिय नेता हैं। पिछले दिनों मध्यप्रदेश में हुए सभी किसान आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी किसान नेता की छवि।

विधानसभा- बैहर (अनुसूचित जनजाति), नाम- देलन सिंह कोडापे
उम्र-63, शिक्षा- एम कॉम
सेवानिवृत्त ग्रेड 1 अधिकारी। वर्तमान में पार्टी के बैहर विधानसभा प्रभारी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद बैहर में आदिवासियों के हक़ के लिए लगातार लड़ाई लड़ते रहे हैं। विभिन्न आदिवासी संगठनों से भी जुड़ाव रहा है। पूर्व में आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष व अजाक्स के तहसील अध्यक्ष रह चुके हैं। बालाघाट जिले में पार्टी के एक लोकप्रिय आदिवासी नेता, क्षेत्र में एक ईमानदार व शिक्षित नेता की छवि।

विधानसभा- इंदौर 1, नाम- सतीश कुमार मालिक
उम्र- 47, शिक्षा- बी. एससी., बी. एड.
वर्तमान में पार्टी के इंदौर 1 विधानसभा प्रभारी हैं। इससे पूर्व झाबुआ जिले के पर्यवेक्षक भी रहे हैं। इंदौर में पार्टी की गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पार्टी के एक कुशल संगठनकर्ता और साफ सुथरी छवि के नेता। वर्तमान में एसएएफ पुलिस रहवासी संघ के जिला सचिव हैं और एलआईसी से जुड़े हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी हैं। 

विधानसभा- रैगाँव (अनुसूचित जाति), नाम- अर्जुन दाहिया
उम्र-34, शिक्षा- एमए
वर्तमान में पार्टी के रैगाँव विधानसभा प्रभारी हैं। लंबे समय से पार्टी में जुड़कर संगठन का कार्य कर रहे हैं। सतना जिले में पार्टी के एक कद्दावर दलित नेता। पिछले 20 साल से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। नेहरू युवा मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष। कई दलित संगठनों से भी जुड़ाव है। 

विधानसभा- मनासा, नाम- श्रीमती राजिंदर कौर
उम्र- 46, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य। आप महिला शक्ति की मंदसौर लोकसभा प्रभारी एवं इससे पूर्व मनासा विधानसभा की प्रभारी भी रही हैं। मालवा क्षेत्र में पार्टी की एक मजबूत महिला नेता हैं। टोल नाके पर हो रहे सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 9 दिनों तक जेल में भी रही हैं। इसके अतिरिक्त कई सामाजिक एवं पर्यावरण संगठनों में भी पदाधिकारी हैं। मनासा में पार्टी की एक लोकप्रिय आंदोलनकारी महिला नेता।

विधानसभा-विजयराघवगढ़ नाम-रमाकांत पटेल
उम्र-35, शिक्षा- बीएससी
वर्तमान में पार्टी के विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं उपसरपंच हैं। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी नेता की छवि। विजयराघवगढ़ क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है।  विजयराघवगढ़ में हुए छात्र संघ चुनावों में पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस को मजबूती से चुनाव लड़वाया व जिताया। सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय। भगीरथ विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी नेता की छवि।

विधानसभा- जैतपुर (अनुसूचित जनजाति), नाम- बहादुर पाव
उम्र-36, शिक्षा- बीए
वर्तमान में पार्टी के आप आदिवासी संगठन के जिला संयोजक हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। शहडोल जिले में पार्टी के एक मजबूत आदिवासी नेता। क्षेत्र में एक आंदोलनकारी नेता की छवि।

विधानसभा- जबलपुर पश्चिम, नाम-आशीष सिंगरहा
उम्र-39, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के जबलपुर जिला संयोजक हैं। इससे पूर्व रीवा ज़ोन के प्रभारी व मध्यप्रदेश पीएसी के सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के गठन से ही मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी के संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबलपुर में पार्टी के एक कुशल संगठनकर्ता व लोकप्रिय नेता। शहर में एक सक्रिय व ईमानदार नेता की छवि।

विधानसभा- नरसिंहगढ़, नाम- भगवान सिंह मीणा
उम्र- 42, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में मीणा समाज के प्रदेश मंत्री एवं राजगढ़ जिले में एक ईमानदार पत्रकार हैं। अखबार में अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाकर कई विकास कार्य करवाएं हैं। नरसिंहगढ़ क्षेत्र में एक युवा एवं निर्भीक नेता की छवि है।

विधानसभा-मुरैना, नाम- गिरिराज शर्मा
उम्र- 41, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में हिंदवी सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। समस्त चंबल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं। कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर समाज के लिए कार्य करते हैं। मुरैना में पार्टी के एक ईमानदार छवि के नेता।

विधानसभा- इछावर, नाम- दिनेश नागर
उम्र-41, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के विधानसभा प्रभारी हैं। इससे पूर्व सीहोर जिले के मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। पार्टी के गठन से ही निरंतर पार्टी का कार्य कर रहे हैं। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के पूर्व जिला सचिव व वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। इछावर में पार्टी के एक लोकप्रिय नेता।

विधानसभा- सारंगपुर, नाम-गंगाराम वर्मा (अरविंद)
उम्र-39, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के सारंगपुर विधानसभा के प्रभारी हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए संगठन का कार्य कर रहे हैं। राजगढ़ जिले पार्टी के एक समर्पित व आंदोलनकारी दलित नेता। क्षेत्र में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय। एक जुझारू दलित नेता की छवि।

विधानसभा- शमशाबाद, नाम- नवीन शर्मा
उम्र-39, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के विदिशा जिला संयोजक हैं। पार्टी के गठन से ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न आंदोलन किए। विदिशा में पार्टी के कद्दावर नेता। शमशाबाद क्षेत्र में एक ईमानदार व कर्मठ युवा नेता की छवि।

विधानसभा- पाटन, नाम-लक्ष्मण पटेल
उम्र-49, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी में जबलपुर जिला सहसंयोजक हैं। इससे पूर्व आप किसान संगठन के जिला संयोजक रहे हैं। पूर्व में सरपंच रहे हैं। महाकौशल में पार्टी के एक लोकप्रिय किसान नेता। भारत किसान संगठन में जिला सचिव सहित कई किसान संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे हैं। क्षेत्र में एक संघर्षशील किसान नेता की छवि।

विधानसभा-पानसेमल(अनुसूचित जनजाति), नाम-परमानंद दुदवे
उम्र-37, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में आप युवा शक्ति के खरगोन-बड़वानी लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए कार्यरत हैं। पानसेमल में युवाओं का एक बड़ा संगठन निर्मित किया। आदिवासी मुक्ति मोर्चा से लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों से जुड़ाव रहा है। क्षेत्र में एक जुझारू व कर्मठ नेता की छवि। पानसेमल में पार्टी के एक लोकप्रिय आदिवासी युवा नेता।

विधानसभा-मुंगावली, नाम-देवेंद्र सिंह लोधी
उम्र-30 वर्ष, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष व किसान जागृति संगठन के अशोकनगर जिला अध्यक्ष हैं। अशोकनगर जिले में पार्टी के एक कद्दावर एवं लोकप्रिय युवा किसान नेता। लम्बे समय से किसानों के मुआवज़े और उनकी समस्याओं के लिए निरंतर लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र में एक उभरते हुए संघर्षशील युवा नेता की छवि।

विधानसभा- पोहरी, नाम- नरेंद्र व्यास
उम्र- 63, शिक्षा- पता नहीं
सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी। वर्तमान में गृह निर्माण संस्था के जिला अध्यक्ष। उपभोक्ता भंडार समिति के जिला सचिव एवं इससे पूर्व तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन के 15 वर्ष प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष रहे हैं। कर्मचारियों के चौथे वेतनमान की मांग को लेकर एवं आंगनवाड़ी व कोतवार कर्मचारियों के लिए भी लंबे समय तक आंदोलन किया। चंबल क्षेत्र में पार्टी के एक स्थापित कर्मचारी नेता। पोहरी में एक शिक्षित व ईमानदार नेता की छवि।

विधानसभा-मनिगवां (अनुसूचित जाति), नाम- महारथी साकेत
उम्र-53, शिक्षा- पता नहीं
वर्तमान में पार्टी के मनिगवां विधानसभा प्रभारी हैं। लंबे समय से पार्टी के संगठन का कार्य कर रहे हैं। मनिगवां क्षेत्र में पार्टी के एक मजबूत दलित नेता।

विधानसभा- इंदौर 2, नाम- सतीश शर्मा
उम्र-55, शिक्षा- बीए
वर्तमान में इंदौर विधानसभा 2 के विधानसभा सहप्रभारी एवं कोषाध्यक्ष हैं। पार्टी के गठन से ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। सरल व्यक्तित्व व सौम्य स्वभाव की वजह से क्षेत्र में खासे लोकप्रिय।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !