DHAR: प्राचार्य विष्णु कुमारिया रिश्वत लेते गिरफ्तार | MP NEWS

धार। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने धार जिले में एक स्कूल प्राचार्य विष्णु कुमारिया और उसके चपरासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्राचार्य विष्णु कुमारिया मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिला का वेतन जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत ना मिलने पर उसने वेतन अटका रखा था। 

जानकारी के अनुसार भुवनसिंह भाबर निवासी ग्राम मेघपुर द्वारा प्राचार्य हाई स्कूल तलवाड़ा के विरुद्ध लोकायुक्त इंदौर को आवेदन दिया था। आवेदन में भुवनसिंह ने बताया कि‍ उसकी मौसी मुन्नी बाई जो मेघापुरा स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने का काम करती है। 8 महीने का वेतन निकालने के एवज में तलवाडा प्राचार्य विष्णु कुमारिया और चपरासी जितेंद्र कुश्वाह द्वारा 3000 रुपए की मांग की जा रही है। 

फरियादी की शिकायत पर इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने टीम गठित कर प्राचार्य विष्णु कुमारिया व चपरासी जितेंद्र कुशवाह को रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 7 पी सी एक्ट की कार्यवाही जारी है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !