BHOPAL: गूंगी-बहरी छात्राओं को पोर्न फिल्म दिखाकर रेप करता था | CRIME NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। सरकारी अनुदान प्राप्त सामाजिक संस्था के हॉस्टल के संस्था संचालक अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में नया खुलासा यह है कि अश्विनी शर्मा ने और भी कई लड़कियों के साथ यौन अपराध किए हैं। पुलिस का कहना है कि अश्विनी शर्मा मूक बधिर लड़कियों को पोर्न फिल्म दिखाता था और उसी समय उनका रेप भी करता था। पुलिस का कहना है कि अश्विनी कई लड़कियों को शिकार बना चुका है। 

भोपाल के अवधपुरी में जिस हॉस्टल में ये घटना सामने आई है, वो सरकारी अनुदान पर चलता था। उसी हॉस्टल की दो लड़कियों ने भोपाल में अवधपुरी थाने के बाद इंदौर के हीरा नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है। ये दोनों सगी बहनें हैं। लड़कियों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया है कि अश्विनी शर्मा के भाजपा नेताओं से काफी गहरे संबंध थे। इस​के चलते 3 माह तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं एफआईआर दर्ज करने के 15 दिन पहले उसे पता चल गया था कि उसके खिलाफ एफआईआर होने वाली है। 

शिकायत के मुताबिक आरोपी हॉस्टल संचालक अश्विनी शर्मा ने उन दोनों का यौन उत्पीड़न किया। इन दोनों सगी बहनों ने ये भी ख़ुलासा किया कि अश्विनी शर्मा ने हॉस्टल की एक अन्य छात्रा के साथ भी ज़्यादती की थी और फिर उसका गर्भपात करा दिया था। वो छात्रा अब लापता है। उसकी तलाश जारी है।

इससे पहले रेपकांड के आरोपी अश्विनी शर्मा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी हॉस्टल संचालक पर तीन FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!