BARWANI में रक्षाबंधन की पूर्वरात्रि 8 वर्षीय मासूम का गैंगरेप | MP NEWS

इंदौर। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। यहां राजपुर तहसील क्षेत्र में 8 साल की मासूम लड़की के साथ रक्षाबंधन की पूर्वरात्रि में सामूहिक बलात्कार किया गया। 2 बदमाशों ने लड़की को उसके घर से अपहृत किया और झाड़ियों के पीछे जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में एक नाबालिग लड़का है जबकि दूसरा वयस्क है। 

एसडीओपी राजपुर डी़एस़ बघेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 में बीती रात 8 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके पड़ोस में निवासरत एक नाबालिग आैर एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बघेल ने बताया कि रात करीब 12 बजे बालिका घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ सो रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां आए और बालिका का मुंह बंद कर उसे उठा ले गए। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पीछे जाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और वापस घर छोड़ गए।

बालिका रक्तस्राव और पीड़ा के चलते रो रही थी। इसके बाद उसके बड़े भाई ने उससे घटनाक्रम पूछा। पीड़िता ने घटनाक्रम बताया और दूर खडे आरोपियों को पहचान लिया। भाई ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आये। उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह 9 बजे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग और दूसरा वयस्क है। उन्होंने कहा कि पीड़ित बालिका को उपचार के लिये अन्यत्र भेजा जा रहा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!