ASIAN GAMES में रजत पदक की विजेता MUSKAN को SHIVRAJ सरकार की तरफ से नकद पुरस्कार | MP NEWS

JABALPUR: मप्र की मुस्कान किरार ने 18वें एशियन गेम्स की तीरंदाजी कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियन गेम्स में हॉकी छोड़कर किसी दूसरे खेल में पदक जीतने वाली मप्र की पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले मप्र के छह खिलाड़ियों ने एशियाड में पदक जीते हैं, लेकिन यह सभी हॉकी में आए हैं। तीरंदाजी दूसरा खेल है जिसमें मप्र की किसी खिलाड़ी ने पदक जीता। उन्होंने मधुमति कुमारी और ज्योति सुरेखा के साथ मिलकर यह पदक जीता। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार मुस्कान को 75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजेगी। यह पुरस्कार संभवत: विक्रम अवॉर्ड समारोह में दिया जाएगा।   

पिछले दिनों थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में भारत को स्वर्ण और कांस्य पदक दिलाने वाली मुस्कान ने टर्की में वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भी देश को रजत पदक दिलाया। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में वर्ष 2016 से तीरंदाजी खेल प्रतिभा को निखार रही मुस्कान किरार भुवनेश्वर में आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनी थी। 

मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया. भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार मिली। हालांकि, इस स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने पहला रजत पदक जीता है। दक्षिण कोरिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी और सोना जीता। मध्य प्रदेश की तीरंदाज मुस्कान किरार जकार्ता में एशियन गेम्स में सिल्वर से संतोष करना पड़ा है। 

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया से निराशाजनक हार देखनी पड़ी। हालांकि मुस्कान किरार और उनकी टीम को सिल्वर मेडल जीता। ये एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश के लिए पहला सिल्वर मेडल है। जबलपुर की मुस्कान किरार के लिए ये भी बड़ी कामयाबी है और मध्य प्रदेश के लिए पदक जीतकर आई हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की बेटी मुस्कान किरार और उनकी टीम की साथी मधुमती कुमारी और ज्योति सुरेखा वेणनाम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें एशियन गेम्स में तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है। हमें आप पर गर्व है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !