इस 'APP' पर मिलेगी MP सहित देशभर के वाहनों की जानकारी | NATIONAL NEWS

NEWS ROOM
BHOPAL: 'Mपरिवहन APP' पर देश के परिवहन विभाग का सारा डेटा सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा। इससे केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए एप के माध्यम से मध्यप्रदेश सहित देशभर के वाहनों और ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी देखी जा सकेगी। फिलहाल प्रदेश के वाहनों की जानकारी के लिए कोई अधिकृत एप नहीं है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट से जानकारी लेना पड़ती है। 

मप्र सहित पूरे देश में परिवहन विभाग का सारा काम और जानकारी  की जा चुकी है। हालांकि अधिकांश राज्यों में वहां के वाहनों और लाइसेंस की जानकारी प्रदेश स्तर पर ही है, जिन्हें वहां के परिवहन विभाग द्वारा अपनी वेबसाइट के माध्यम से दिखाया जाता है। इसके कारण हर प्रदेश की गाड़ी की जानकारी के लिए वहां के विभाग की वेबसाइट की डिटेल जुटानी होती है, जिसमें राज्य स्तर पर विभाग को परेशानी होती है। वहीं, पुलिस कार्रवाई और आम लोगों की जानकारी निकालने में भी दिक्कतें आती हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय हर प्रदेश की जानकारी को सेंट्रल सर्वर से जोड़ रहा है। इस जानकारी को केंद्रीय मंत्रालय द्वारा तैयार करवाए गए “एम परिवहन’ एप पर भी आसानी से देखा जा सकता है। 

कई प्रदेशों के वाहनों का डेटा है एप पर : 'एम परिवहन' एप  पर कई प्रदेशों के वाहनों की जानकारी उपलब्ध है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि हाल ही में केंद्र से मिले निर्देशों के बाद प्रदेश स्तर पर विभाग का डेटा सेंट्रल सर्वर से जोड़ने का काम भी मुख्यालय स्तर पर शुरू हो चुका है। अन्य प्रदेश भी जिनका डेटा सेंट्रल सर्वर पर नहीं हैं, वे भी यह काम कर रहे हैं। सभी का डेटा सेंट्रल सर्वर पर आने के बाद “एम  परिवहन’ एप पर पूरे देश के वाहनों और लाइसेंस की जानकारी शासकीय विभागों से लेकर आम लोग तक आसानी से देख सकेंगे। 

आरटीओ ने बताया कि विभाग द्वारा मप्र में जो कार्रवाई की जाती है, उसमें कई बार दूसरे प्रदेशों के वाहन पकड़े जाते हैं। उनकी जानकारी जुटाने में काफी दिक्कत आती है। जिन प्रदेशों की जानकारी “एम परिवहन’ एप पर उपलब्ध होती है, वहां का डेटा तो चेक हो जाता है। बाकी में कार्रवाई के लिए वाहन चालक द्वारा दिए जाने वाले दस्तावेज पर ही विश्वास करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।
मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!