6 नाबालिग लड़कियों को MP से महाराष्ट्र ले जा रहे स्मगलर गिरफ्तार | CRIME NEWS

JABALPUR: डिंडौरी पुलिस ने छह नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। जिन्हें मानव तस्कर नौकरी दिलाने के बहाने मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को यात्री बस महाराष्ट्र जा रही थी। शाहपुर थाना पुलिस बसों की चैकिंग कर रही थी। इसी बस में ये लड़कियां बैठी हुई थी। पुलिस को देख लड़कियां सकपका गईं। शक होने पर पुलिस ने बस में सवार लोगों से पूछताछ की तो तस्करी के मामले का खुलासा हुआ।  

पुलिस ने दो तस्करों के चंगुल से छह आदिवासी नाबालिगों को मुक्त करवाया। तस्कर लड़कियों को महाराष्ट्र के भुसावल में ले जा रहे थे। बरामद लड़कियों में तीन बजाक थाने और तीन करंजिया थाना इलाके की रहने वाली है। इनमे से तीन बालिकाएं विशेष संरक्षित बैगा जनजाति और तीन आदिवासी समुदाय की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ गए आरोपियों में एक स्थानीय व्यक्ति गिरोह के एजेंट के रूप में काम करता था। वो ये काम कब से कर रहा है और कितनी लड़कियों को यहां से भेज चुका है। पुलिस पूछताछ कर रही है। यहां से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ले लाया जाता था। पुलिस मानव तस्करों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिले हजारों आदिवासी लड़कियां लापता हैं। जिनका सालों से कुछ पता नहीं चला है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !