अब बिना WhatsApp ओपन किए, अनचाहे नोटिफिकेशन म्यूट कीजिए | TECH NEWS

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं व्यस्त होते हैं और आपका कोई मित्र आपको लगातार मैसेज करता जाता है। उसके नोटिफिकेशन आपको परेशान करने लगते हैं। आपके पास व्हाट्सएप ओपन करके सेटिंग में जाकर उसे म्यूट करने का समय नहीं है और यह सबकुछ काफी तनावभरा हो जाता है। कई बार यह झल्लाहट किसी और पर भी निकल जाती है परंतु अब ऐसा नहीं होगा। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स पेश किए हैं। हाल ही में कंपनी ने फॉरवर्डेड मैसेज को मार्क करने का फीचर लॉन्च किया था। अब व्हाट्सएप ने दो और नए फीचर पेश किए हैं। पहली मार्क एज रीड और दूसरा म्यूट बटन फीचर। आपको बता दें कि इन दोनों फीचर की मदद से एप की नोटिफिकेश से ही इसे मार्क एज रीड और म्यूट किया जा सकेगा। यानी किसी मैसेज को म्यूज करने या रीड करने के लिए आपको एप खोलने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर रोलआउट करना शुरु कर दिया गया है। 

फिलहाल बीटा वर्जन में
व्हाट्सएप ने म्यूट बटन फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ये फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है। इस नए फीचर की मदद से आप बिना एप खोले ही किसी को भी म्यूट कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने कुछ दिनों पहले रिप्लाई का ऑप्शन नोटिफिकेशन में दिया गया था। इस ऑप्शन के जरिए आप बिना एप खोले ही किसी भी मैसेज का रिप्लाई कर सकते है। अब उसी तरह आपको मार्क एज रीड और दाईं ओर म्यूट बटन दिखाई देगा। 

कैसे करेगा काम 
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.216 में नए फीचर्स दिए जा रहे हैं। म्यूट बटन हर बीटा यूजर के लिए उपलब्ध है। हालांकि मार्क एज रेड बटन को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए नहीं रिलीज किया है। नोटिफिकेशन के साथ इसका विकल्प मिलेगा। Mark as Read की भी टेस्टिंग शुरू हो रही है, जिसमें भी आप बिना एप खोले मैसेज को रेड मार्क कर सकते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप में स्टीकर का भी फीचर आने वाला है। इस फीचर के बाद आप को 3डी स्टीकर्स मिल जाएंगे, जिसे आप अपने संदेश में दूसरों को भेज सकते हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !