आइए हम बताते हैं TVS Jupiter मिडिल क्लास का सबसे लोकप्रिय स्कूटर कैसे बना

TVS MOTORS ने IndiBlogger के सहयोग ने देश के कुछ दुनिंदा ब्लॉगर्स को अपने उस प्लांट का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया जहां भारत के मिडिल क्लास का सबसे लोकप्रिय स्कूटर TVS Jupiter बनता है। बेंगलुरु शहर से 40 किलोमीटर दूर जहां कर्नाटक राज्य की सीमाएं समाप्त होतीं हैं और तमिलनाडु आपका स्वागत करता है। तमिलनाडु के इसी द्वार पर स्थित है टीवीएस मोटर्स का वो प्लांट जहां TVS Jupiter सहित टीवीएस के कई वाहन बनते हैं। इस क्षेत्र का नाम हौसुर है। 

देश भर के चुनिंदा ब्लॉगर्स का यह दल बेंगलुरु के भयानक ट्रेफिक जाम से जूझते हुए सुबह करीब 10 बजे हौसुर पहुंचे और दल में बिहार से विद्युत प्रकाश मौर्य, झारखंड से मनीष कुमार, गोवा से श्रीकृष्ण शर्मा, विवेक रस्तोगी कर्नाटका और कुछ दिल्ली, तमिलनाडु व अन्य राज्यों के ब्लॉगर्स थे। टीवीएस मोटर्स के जनरल मैनेजर पवन भास्करराव पवार एवं उनके साथी के अधिकारियों ने करीब 4 घंटे तक सबके सैंकड़ों सवालों का जवाब दिया। प्लांट दिखाया। कहां इंजन बनता है और कैसे अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके भारत का स्कूटर तैयार किया जाता है। क्यों इसका इंजन उच्चतम क्वालिटी का है और माइलेज के दावे का परीक्षण भी कराया गया। 

Source: https://www.tvsmotor.com/manufacturing-excellence

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि TVS Jupiter पूरी तरह से स्वदेशी स्कूटर है। यह भारत में तैयार किया जा रहा है और दुनिया के किसी भी विदेशी 4जी स्कूटर से टक्कर लेने के लिए तैयार है। यह तो सभी जानते हैं कि होंडा एक्टिवा के बाद यह सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है लेकिन यह जानकर आश्चर्य हुआ कि 35 से 45 वर्ष आयुवर्ग में यह होंडा एक्टिवा से भी आगे निकल गया है। TVS Jupiter शोरूम की दीवारों पर इसे मिले अवार्ड आपको दिख जाएंगे परंतु बताने वाली बात यह है कि यहां बिना किसी भेदभाव के पूरे भारत के कर्मचारियों को नौकरी का अवसर दिया गया है। यहां कर्मचारी चयन के लिए क्षेत्र, भाषा, जाति या कोई अन्य बंदिश नहीं है। जिस शहर के प्रचलन में हिंदी नाम मात्र को नहीं है, वहां मध्यप्रदेश के 2 अधिकारी मिले। 


तब जाकर समझ आया कि आखिर कैसे यह स्कूटर देश का सबसे लोकप्रिय स्कूटर बन गया। जिस संस्थान में केवल योग्यता ही मापदंड हो और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिले वहां उच्च स्तरीय उत्पाद निश्चित रूप से हर रिकॉर्ड तोड़ते ही नजर आएंगे।
TVS Jupiter के बारे में ज्यादा जानने के लिये यहाँ पर भी जा सकते हैं 
Facebook: https://www.facebook.com/TVSJupiter/
Twitter: https://twitter.com/tvsjupiter
Instagram: https://www.instagram.com/tvs_jupiter/
Website: https://www.tvsjupiter.com/home

विजिट से लौटकर ब्लॉगर्स ने क्या लिखा, यहां पढ़ें
मध्यम वर्गीय परिवार का पसंदीदा स्कूटर – टीवीएस जुपिटर
TVS Jupiter की फेक्टरी विजिट “ज्यादा का फायदा”
அறிந்தது,தெரிந்தது,அறிந்து கொள்ள ஆசைப்படுவது எல்லாம் இங்கே
TVS Jupiter : एक अग्रणी उत्पाद के अंतिम रूप में आने की कहानी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !