BIG NEWS! ज्योतिरादित्य सिंधिया CM पद की रेस से बाहर | MP ELECTION

Updesh Awasthee
जबलपुर। शहडोल से बड़ी खबर आ रही है। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले सीएम कैंडिडेट का ऐलान करने की खुली मांग और खुद को सीएम कैंडिडेट का दावेदार बताने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने दावे से यूटर्न ले लिया। उन्होंने शहडोल में खुद को सीएम पद की रेस से बाहर बताया है। हालांकि उन्होंने कमलनाथ को आगे भी नहीं बढ़ाया परंतु फिलहाल यह सवाल गूंज उठा है कि सिंधिया ने ऐसा क्योंं किया।  

शहडोल संभाग चुनाव प्रचार समिति की बैठक में शामिल होने आए सिंधिया ने समिति की बैठक ली। इस दौरान सिंधिया ने प्रदेश में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर कहा कि मप्र चुनाव में मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं। उनकी इस एक लाइन ने शहडोल से लेकर भोपाल तक सनाका खींच दिया। अब तक माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम सीट के प्रमुख दावेदार हैं और चुनाव के बाद यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वो राहुल गांधी की पहली पसंद होंगे। 

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कई बार खुलकर अपनी दावेदारी जता चुके हैं। राहुल गांधी भी उनके नाम का ऐलान करने को तैयार हो गए थे परंतु ऐन वक्त पर सबकुछ पलट गया। माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी कोशिशों को विराम नहीं देंगे। वो जबर्दस्त चुनाव प्रचार करेंगे और यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत करेंगे। सिंधिया के इस बयान के बाद अब रेस में केवल कमलनाथ शेष रह गए हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!