बावरिया कांड: मप्र के सभी दिग्गज दिल्ली तलब | MPCC LATEST NEWS

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के प्रभाव वाले रीवा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के साथ हुई अभद्रता एवं धक्का-मुक्की के मामले में राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के सभी दिग्गजों को दिल्ली तलब कर लिया है। बीती रात दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह को दिल्ली उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर दीपक बावरिया भी दिल्ली में ही रहेंगे। बता दें कि यहां दीपक बावरिया ने बयान दिया था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से सीएम पद के 2 ही दावेदार हैं, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया। इसके बाद बावरिया पर हमला हुआ। हमलावरों का कहना था कि अजय सिंह भी दावेदार हैं, उनका नाम क्यों नहीं लिया। 

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बावरिया ने रीवा में हुई धक्का-मुक्की की जानकारी सीधे राहुल गांधी को दी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने दीपक बावरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अजय सिंह को बुला लिया। 

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में अजय सिंह और दीपक बावरिया के बीच चल रहे विवाद के अलावा कांग्रेस की गुटबाजी, कमलनाथ के प्रति आ रहीं निगेटिव खबरों, भाजपा की रणनीति और कांग्रेस की तैयारियों पर बात होगी। बीएसपी से गठबंधन को लेकर भी इसी बीच बातचीत हो सकती है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !