दिग्विजय का जितना बजट था, उतना तो हम लोकार्पण पर खर्च कर देते हैं: शिवराज सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा कार्यालय में रविवार को चुनाव प्रचार के लिए उन कार्यकर्ताओं को बुलाया गया जो सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। इन लोगों को कार्यकर्ता कहने की बजाए 'साइबर योद्धा' कहा गया ताकि पूरा जोश भरा जा सके। इसी दौरान अपनी सरकार का गुणगान करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह सरकार का कुल जितना बजट होता था, उतना तो हम लोकार्पण पर खर्च कर देते हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस लाइन को कैप्चर कर लिया और शिवराज सिंह पर फिजूल खर्ची का आरोप लगाया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 साल में विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। इसे सोशल मीडिया के जरिए असरदार तरीके से लोगों को बताएं। कांग्रेस के आरोपों का तत्काल जवाब दें और लोगों तक यह बात पहुंचाएं कि कांग्रेस अफवाह फैलाकर भ्रमित करती है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा का आईटी सेल सोशल मीडिया पर विशेष कैंपेन चलाने जा रहा है। मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आईटी सेल के विशेषज्ञ भी हर समय उनके साथ रहेंगे। पूरी यात्रा को लाइव किया जाएगा। मप्र में इस तरह का प्रयोग पहली बार होने जा रहा है।

कांग्रेस ने कहा: ऋणं कृत्वा घृतं पिवेत
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह सही कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि दिग्विजय सरकार का जितना बजट था उतना भाजपा सरकार लोकार्पण पर खर्च कर देती है । तभी प्रदेश पर आज  पौने दो लाख करोड़ का कर्ज है और प्रदेश के हर नागरिक पर 22 हजार का कर्ज है। प्रदेश पर पौने दो लाख करोड़ का कर्ज का बोझ डालने वाली सुशासन वाली सरकार ओवरड्राफ्ट में चली गयी। असल में इसे कहते हैं - ऋणं कृत्वा घृतं पिवेत |
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!