करोड़पति बिल्डर की MBA बेटी गिरफ्तार: BHOPAL ATM साइबर लूट | MP NEWS

भोपाल। राजधानी के गुलमोहर कॉलोनी स्थित एसबीआई एटीएम में हुई साइबर लूट के मामले में पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है जिसके पिता मुंबई में करोड़पति बिल्डर हैं। आयशा नाम की इस लड़की को उसके पिता 50 हजार रुपए प्रतिमाह पॉकेटमनी भी देते थे फिर भी वह गिरोह में शामिल हुई, क्योंकि उसे चरस की लत लग गई थी। पुलिस ने आयशा को मुंबई में उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आयशा ने मुंबई के प्रतिष्ठित केजे सोमैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एमबीए किया है। भोपाल के होटलों में वो समीरा के नाम से रुकी थी। 

राजधानी पुलिस ने जुलाई 17 को गुलमोहर कॉलोनी स्थित एटीएम में स्किमर, कैमरा लगाकर डेबिट कार्ड क्लोन कर अहमदाबाद से 73 लोगों के खाते से 17 लाख 36 हजार 963 रुपए उड़ा देने वाले गिरोह को सरगना को मोहम्मद हुसैन हाकम को मुंबई से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में हाकम ने बताया था कि गुलमोहर कॉलोनी की घटना में मुंबई निवासी फैजान खान और गिरफ्तार युवती आयशा शामिल थे। इस आधार पर साइबर पुलिस की टीम ने मुंबई में डेरा डाल दिया था। मुंबई पुलिस की मदद से 25 जुलाई को आयशा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लेकर भोपाल लाया गया।

ATM में स्किमर लगाती थी आयशा

गिरोह के मास्टर माइंड फैजान खान के नेपाल के रास्ते दुबई भाग जाने की जानकारी मिली है। पुलिस उसके संपर्कों पर शिकंजा कस रही है। हाकम को पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर भोपाल जेल भेज दिया है। पकड़ी गई युवती आयशा पूर्व में धोखाधड़ी के केस में मुंबई में भी जेल की हवा खा चुकी है। आयशा ने पुलिस को बताया है कि गिरोह में उसका काम सिर्फ एटीएम में स्किमर लगाते समय बाहर पहरा देने का। साथ ही स्किमर लगाने के बाद संबंधित एटीएम पर नजर रखने का होता था। इसके ऐवज में उसे उड़ाई गई रकम में से 20 फीसदी हिस्सा मिलता था। 

HOTEL में समीरा के नाम से रुकी थी

वह पहचान छिपाने के लिए या तो मुंह पर कपड़ा बांध कर रखती थी या फिर वारदात के समय बुरका पहनकर जाती थी। उसने बताया है कि 2 साल में 8 से 10 लाख रुपए कमाए हैं। उसने गिरोह के साथ दो बार भोपाल आने की बात भी कही है।  भोपाल आने के बाद गिरोह अलग-अलग शालीमार डीलक्स और बंजारा होटल में रुका था। फैजान अफजल नाम से हाकम समीर नाम से एवं आयशा समीरा बनकर यहां पर रुके थे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !