आयशा टाकिया को फोन पर मिल रही हैं धमकियां, DCP ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया | AYESHA TAKIA

मुंबई। फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया 2013 से बॉलीवुड से दूर चल रही हैं। अब खबर आ रही है कि उन्हे कोई फोन पर धमकियां दे रहा है। पुलिस ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। उनके पति और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी ने पीएम नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज से मदद की मांग की है। फरहान ने ट्वीट कर लिखा है- मेरी पत्नी, मां और बहन को एक अनजान शख्स परेशान कर रहा है। 

आयशा के पति के खिलाफ दर्ज है धोखाधड़ी की FIR

फरहान ने लिखा है- मुंबई पुलिस के डीसीपी दाहिया मेरे फोन कॉल्स और मैसेजेस का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेरी पत्नी, मां और बहन के बैंक अकाउंट भी जबरन ब्लॉक कर दिए हैं। इतना ही नहीं फरहान ने डीसीपी दाहिया से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। हालांकि बाद में फरहान ने वो ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेन भारती ने फोन किया और उनकी मदद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान पर उनके Ex बिजनेस पार्टनर काशिफ खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। काशिफ ने फरहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि यही वो शख्स है, जो फरहान की फैमिली को परेशान कर रहा है।

कौन हैं आयशा टाकिया?

2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से आयशा ने डेब्यू किया था। इसके बाद वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' में नजर आईं। अभय देओल के साथ उनकी रोमांटिक फिल्म 'सोचा न था' (2004) दर्शकों द्वारा खासी पसंद की गई। 2009 में रिलीज सलमान और आयशा स्टारर फिल्म 'वॉन्टेड' सुपरहिट थी। 2009 में ही आयशा ने रेस्त्रां ओनर और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। 2013 में उन्होंने बेटे मिकाइल को जन्म दिया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !