CM HELP LINE: लापरवाह एल-1 अधिकारी सस्पेंड किए जाएंगे | mp news

Updesh Awasthee
दमोह। कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार ने सी.एम. हेल्लाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि एल-1 अधिकारियों के द्वारा प्रकरण न देखे जाने के कारण एल-2 स्तर पर जाने वाले प्रकरणों की जानकारी देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में 300 दिवस के लंबित प्रकरणों पर भी समीक्षा की गयी।

कलेक्टर डॉ. कुमार ने आज इस आयोजित बैठक में एलईडी और पावर प्वाइंट के माध्यम से ऑनलाइन आकस्किम रूप से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान लम्बे समय से लंबित प्रकरणों में कार्यवाही नहीं करने वाले विभागों के संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए निलंबन का प्रस्ताव देने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा सी. एम. हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्तिच किया जायें। 

डॉ. कुमार ने सभी अधिकरियों से कहा वे स्वयं भी इसकी मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने उद्योग विभाग का एक स्वीकृत स्वरोजगार प्रकरण काफी दिनों से लंबित रहने पर संबंधित सहायक प्रबंधक का निलंबन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!