अखिलेश यादव, कमलनाथ से मिलने BHOPAL तक आए, कमलनाथ नहीं मिले | MP ELECTION NEWS

भोपाल। समाजवादी पार्टी के मुखिया और राहुल गांधी के युवा मित्र अखिलेश यादव 2 दिन से भोपाल में हैं। वो कांग्रेस के साथ गठबंधन का ऐलान करने आए थे परंतु कमलनाथ ने उनसे मुलाकात ही नहीं की। उम्मीद थी दोनों की संयुक्त प्रेसवार्ता होगी परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि अखिलेश ने तीन बार फोन पर कमलनाथ से बात की और बस यही अब तक की उपलब्धि है। 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के भोपाल दौरे पर हैं। वो गुरुवार सुबह यहां पहुंचे थे। वो मुख्य तौर पर गठबंधन के लिए चर्चा यहां आए हैं लेकिन अभी तक कमलनाथ ने उनसे मुलाकात ही नहीं की। कल से लेकर आज तक सिर्फ फोन पर दोनों नेताओं के बीच 3 बार बात हो चुकी है। दोनों के बीच क्या बात हुई, इस बारे में अखिलेश ने कहा अभी नहीं बताऊंगा।

इस बीच सपा अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव से मुलाक़ात हो चुकी है। बाद में अखिलेश ने कहा यादव परिवार से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। वैसे भी अरुण यादव से गठबंधन की बात होनी ही नहीं थी। अंत में अखिलेश यादव ने एक इशारा किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फुटबॉल जीतने वाली फ्रांस की टीम में ज़्यादातर खिलाड़ी दूसरे देशों के थे। ऐसे में अगर मध्यप्रदेश का चुनाव कप जीतना है तो कांग्रेस को समाजवादी पार्टी जैसे फ्रंट फुट पर खेलने वाले प्लेयर्स पर भरोसा करना होगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!