BHOPAL डिवाइन सिटी से किडनैपर ने वीडियो जारी किया | LOVE STORY

भोपाल। शहर की पॉश कालोनी डिवाइन सिटी में मॉडल युवती को बंधक बनाने का मामला अब गंभीर मोड़ लेता जा रहा है। एक लव अफेयर के विवाद से शुरू हुए इस मामले में अपहरणकर्ता युवक ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अंदर की स्थिति दिखाई है। युवक खुद घायल है। युवती भी घायल है और बेहोश पड़ी है। फर्श पर खून फैला हुआ है। युवक खुद को एक्टर बता रहा है और युवती के शादी करने की मांग कर रहा है। उसके पास एक देशी रिवाल्वर है। पुलिस का रेस्क्यू आॅपरेशन अब तक सफल नहीं हो पाया है। 

बताया जा रहा है कि बंधक लड़की बीएसएनएल के पूर्व जीएम की बेटी और एमटेक की स्टूडेंट हैं। लड़की मुंबई में मॉडलिंग करती है और अभी भोपाल में माता-पिता के पास आई हुई है। किडनैपर ने लड़की के माता-पिता को अलग कमरे में कैद कर दिया है। आरोपी वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बातचीत कर रहा है। किडनैपर कह रहा है कि वह लड़की को प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसने हम लोगों से स्टैंप पेपर और मोबाइल चार्जर मांगा। जब हम लोगों ने अंदर जाने की कोशिश की तो उसने हमें धमकाने की कोशिश की। हमने लड़की को देखा, वह खून से लथपथ है।

अलीगढ़ का रहने वाला है आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। कुछ वक्त पहले लड़की ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गया।

सुबह 7 बजे से बना रखा है बंधक
लड़की को परिवार समेत बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी ने सुबह सात बजे से परिवार को बंधक बना रखा है। पुलिस परिवार को सुरक्षित निकालने की कोशिशों में जुटी है। हालांकि, अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
संबंधित समाचार: 
BHOPAL की पॉश कॉलोनी में युवक ने युवती को बंधक बनाया | MP NEWS
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!