PM MODI की इंदौर सभा के लिए बसें देने से इंकार

NEWS ROOM
INDORE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए बस संचालकों ने बसें देने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले एक करोड़ 29 लाख रुपए अब तक नहीं चुकाए गए हैं। अब आरटीओ की नजरें शैक्षणिक संस्थानों पर है। शासन ने आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के लिए इंदौर जिले से लोगों को लाने के लिए एक हजार बसों की जरूरत है। इन्हें 22 जून की रात या 23 जून की सुबह तक उपलब्ध करवा दिया जाए। इन बसों से लोगों को नेहरू स्टेडियम लाया जाएगा। 

आदेश मिलने के बाद जब परिवहन विभाग ने बस संचालकों से संपर्क किया तो उन्होंने बसें देने से इनकार कर दिया। बस संचालकों का कहना है कि बकाया राशि देने के बाद ही बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। अमरकंटक, भोपाल जम्बुडी मैदान, उज्जैन, झाबुआ और इंदौर में कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई गई बसों के एक करोड़ 29 लाख रुपयों का भुगतान बाकी है। इसके बाद आरटीओ अब उन शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट बनाने में जुट गए हैं, जो देर से खुलेंगे। इन स्कूल-कॉलेजों से बसें ली जाएंगी। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों की बसों को भी लिया जाएगा। सोमवार से शहर के 90 फीसदी स्कूल खुल गए हैं। इस कारण उनकी बसें लेना संभव नहीं होगा।

हो जाएगा भुगतान
बस संचालकों को पिछले कई कार्यक्रम का अग्रिम भुगतान किया गया है। हर कार्यक्रम का कुछ भुगतान मिल गया है। बाकी राशि भी धीरे-धीरे मिल जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए उन्हें अग्रिम भुगतान मिल जाएगा। शासन के निर्देश पर बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है - अर्चना मिश्रा, एआरटीओ

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!