CRESCENT WATER PARK में बच्चे के साथ मारपीट

NEWS ROOM
BHOPAL: सीहोर के क्रिसेंट वाटर पार्क में घूमने पहुंचे भोपाल के आधा दर्जन नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने के बाद पार्क के सुरक्षा गार्ड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस, घटना के विरोध में सोमवार की शाम को बच्चों को लेकर परिजनों ने राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन भी किया गया।

जानकारी के अनुसार खटीकपुरा बुधवारा में रहने वाले आधा दर्जन नाबालिग बच्चे रविवार शाम करीब पांच बजे वॉटर पार्क क्रिसेंट गए थे। जहां एक झूले में झूलने लगा। इस दौरान पार्क के एक सुरक्षा गार्ड ने उसे उठा दिया और मारपीट कर दी। इसके बाद विवाद हो गया। मारपीट की घटना को लेकर सीहोर के कोतवाली थाने पहुंचे में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

इस घटना के विरोध में एक स्वयंसेवी संगठन के बैनर तले मारपीट का शिकार हुए बच्चों और उनके परिजनों ने सोमवार की शाम को रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वाटर पार्क में डेढ़ माह में यह सुरक्षा गार्ड द्वारा मारपीट का दूसरा मामला है। अभी तक किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!