ONLINE TEX जमा करना मंजूर नहीं, अनाज मंडी बंद

NEWS ROOM
GWALIOR: मंडी बोर्ड द्वारा टैक्स को ऑनलाइन जमा करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। बोर्ड का यह आदेश एक जुलाई से लागू होना है। लेकिन इससे पहले ही विरोध स्वरूप ग्वालियर की दीनारपुर कृषि उपज मंडी 21 से 23 जून तक बंद रहेगी। अभी मंडी में गेहूं, सरसों और चना की आवक हो रही है। बता दें कि अनाज मंडियों में अनाज की खरीद-बिक्री पर मंडी टैक्स, कारोबारी द्वारा मैनुअली जमा किया जाता है।

जुलाई से इसे ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा। इसी तरह मौखिक होने वाली फसल की नीलामी को ई-ऑक्शन में बदला जा रहा है। व्यापारी प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि जीएसटी, नोटबंदी और अब ई नीलामी की व्यवस्था से कारोबार पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि अभी ई नीलामी के लिए न तो माहौल तैयार है न किसान जागरूक हैं। 

इसलिए मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंडी सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मेरे पास दीनारपुर कृषि उपज मंडी के कारोबारियों की तीन दिन मंडी बंद रखने की सूचना आ चुकी है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!