AIR INDIA की FLIGHT से यात्री हुए परेशान

BHOPAL: राजाभोज एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जाने वाली माॅर्निंग फ्लाइट के व्हील बेस के इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में खराबी आ गई। इस कारण 101 यात्रियों को साढ़े 4 घंटे तक परेशान होना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 7.40 बजे भोपाल आती है और सुबह 8.10 बजे दिल्ली रवाना होती है। मंगलवार को यह फ्लाइट दोपहर 12.40 बजे रवाना हो सकी। तीन दिन पहले भी एअर इंडिया की शाम की फ्लाइट के गेट नहीं खुल सके थे और यात्रियों को करीब 15 मिनट तक एयरक्राफ्ट में परेशान होना पड़ा था।

यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार जैसे ही फ्लाइट को एप्रिन एरिया से रन-वे की ओर ले जाया गया, अचानक डेश बोर्ड पर हरी की जगह लाल लाइट जलने लगी। इसके बाद क्रू-मेंबर्स ने टेक्निकल विभाग को इसकी जानकारी दी और यात्रियों से कहा गया कि वे लाउंज में इंतजार करें। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम ने बताया कि फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते देरी से रवाना की गई।  

सूत्रों के अनुसार गलत तरीके से भोपाल में फ्लाइट लैंड की गई। इससे उसके व्हील बेस के इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में खराबी आ गई। इस मामले में एअर इंडिया की ओर से किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की। यदि इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में सुधार कार्य नहीं किया जाता, तो वायरिंग जल भी सकती थी। इससे बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि क्रू-मेंबर्स की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !