कांग्रेस, पंजाब के किसानों का कर्जमाफ क्यों नहीं करती: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मंदसौर की सभा में राहुल गांधी द्वारा किसानो को कर्जमाफी का ऐलान करने के बाद चिंता में आई भाजपा सरकार के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, वहां किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ कर दिया जाता। उन्होंने कहा कांग्रेस एक मात्र काम अच्छी तरह करती है वह है भ्रम फैलाना। शिवराज सिंह बीजेपी कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 

हमने किसानों को 1 साल में 35000 करोड़ रुपए दिए: शिवराज सिंह

कर्नाटक में भी कर्ज माफी की बात कही लेकिन नतीजे सबके सामने हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मात्र एक काम है कि बीजेपी की योजनाओं को लेकर किसानों में भ्रम फैलाना। उन्होंने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में किसानों के खाते में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 35 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि जमा की है, हम किसान को ऐसा बनाना नहीं चाहते है कि वह दया की भीख मांगे।

दिग्विजय सिंह के राजगढ़ को हमने सिंचित किया: शिवराज सिंह

सीएम ने कहा कि किसान स्वाभिमान के साथ अपने पसीने की कीमत भाजपा की सरकार से पा रहा है, मप्र में किसानों के लिए जो काम किए हैं, वो दुनिया के किसी कोने में नहीं हुए। सीएम ने किसान मोर्चा को सलाह दी है कि वह सीना तानकर गर्व के साथ किसानों के बीच पहुंचे और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का मुहं तोड़ जवाब दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगढ़ से 10 साल तक सांसद एवं 10 साल मुख्यमंत्री रहे, दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में एक इंच सिंचाई की व्यवस्था भी नहीं कर पाए, उसी राजगढ़ जिले में 80 प्रतिशत भूमि पर अब सिंचाई होगी और फसलें लहलहायेंगी। 

दिग्विजय सिंह नर्मदा क्षिप्रा संगम असंभव बताते थे, हमने कर दिखाया: शिवराज 

सीएम ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से विधानसभा में एक प्रश्न में पूछा गया था कि, नर्मदा के पानी को क्षिप्रा में लायेंगे क्या ? तो इन्होंने इसे असंभव बताया, लेकिन हम असंभव को संभव करने आए हैं। नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना के जरिए मालवा की सूखी धरती की प्यास बुझाने का काम किया है। मालवा सहित महाकौशल, चंबल, शहडोल, रीवा हर क्षेत्र के लिए अलग अलग योजनाएं चलाकर प्रदेश को नंदन वन बनाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजा, नवाब और अंग्रेजों ने मिलकर कुल 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की। अकेले भाजपा की सरकार ने 14 वर्षों में 40 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया। 

वर्षों में जो कहा, सो किया

जिसे आने वाले समय में 80 लाख हेक्टेयर तक पहुंचायेंगे। मुख्यमंत्री ने किसान मोर्चा के चौपाल कार्यक्रम को सबसे प्रभावी कार्यक्रम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अदभुत काम किए हैं। बार-बार लोगों के दिल में यह बात उतरनी चाहिए। उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए इसलिए तथ्यों के साथ चैपाल कार्यक्रम के जरिए हर पंचायत तक जाए और सरकार के कामों की चर्चा करें। 

जन आशीर्वाद यात्रा किसानों की यात्रा बन जाए यह मोर्चा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जब आप किसानों के बीच पहुंचे तो उन्हें यह बताए कि पिछले 14 वर्षों में जो कहा, सो किया। 2018 के संकल्प पत्र में और क्या किसानों के लिए बेहतर हो यह सुझाव लेकर भी आएं। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी बैठक का मार्गदर्शन किया।
इसी तरह की खबरें नियमित रूप से पढ़ने के लिए MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !