लोकतंत्र को लूटने एकजुट हो रहे हैं कांग्रेसी: रामेश्वर शर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि अंधकार, कुशासन, गुंडाराज, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश की जनता को तड़पाने वाले कांग्रेसी नेता सत्ता हथियाने, लोकतंत्र को लूटने के लिए एक बार फिर एकजुट होकर झूठे वादों झूठे इरादों के साथ निकल पड़े हैं परंतु ये यह नही जानते की जनता को अपना भगवान मानने वाले शिवराज को जनता से अलग करना असंभव है। 

रामेश्वर शर्मा इन दिनों अपनी विधानसभा में विकास यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के साथ विकसित एवं स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने में अपने जीवन का हर पल हर क्षण समर्पित करने वाले किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान एवं हर क्षेत्र में विकास के साथ अपनी पहुँच एवं अपनी संवेदनशीलता उदारता से प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के दिलो में जो स्थान बनाया है वह अनुकरणीय है। विकास के साथ जनता में भाजपा सरकार के प्रति जो विश्वास है वह भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की पूंजी है। हर क्षेत्र में उन्नति करते मध्यप्रदेश ने कृषि ,विकास, शिक्षा ,रोजगार के क्षेत्र में जो मानक स्थापित किये है उसे पूरे देश मे सराहा जा रहा है। 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवाहन पर प्रदेश की सभी विधानसभा में चल रही विकास यात्रा के तारतम्य में विधायक शर्मा भी अपने विधानसभा क्षेत्र हुज़ूर में विकास यात्रा पर है। विकास यात्रा के दौरान विधायक शर्मा द्वारा विकास कार्यो का शिलान्यास, लोकार्पण एवं प्रगतिरत  विकास  कार्यो की समीक्षा करते है। शुक्रवार को विधायक शर्मा बरखेड़ा सालम, रसूलिया, बकानिया, खोरी, खजूरी सड़क एवं कोलार पहुंचे। इस दौरान विधायक शर्मा ने विकास कार्यो एवं मुख्यमंत्री असंगठित योजना के पंजीयन प्रमाण पत्रों का वितरण हितग्राहियों को किया। 

ये रहे उपस्थित 
भाजपा नेता रमेश वर्मा, ओम प्रकाश मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रमोद राजपूत , मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा , सरपंच अनूप मेवाड़ा, सरपंच जितेंद्र नागर, सरपंच छतर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !