
वृषभ: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपनी बुद्धि एवं बातचीत के बल पर बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति के अवसर भी खुलेंगे। इस मामले में कोई सकारात्मक खबर आपको मिल सकती है। सुख एवं सौहार्द के योग हैं। इस सप्ताह यात्राओं से सफलता मिलने के योग नहीं है।
मिथुन: कार्यक्षेत्र में कोई पार्टनरशिप आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती हैं। ऑफिस रोमांस में रोमांस भी शुरू हो सकता है। आर्थिक मसले रुक-रुककर फायदा देंगे। इस सप्ताह कहीं से कोई गिफ्ट भी आपको मिल सकता है भले हाई वह आपकी अपेक्षा से थोड़ा-सा कम हो।
कर्क: महिलावर्ग से आपको कार्यक्षेत्र में बहुत सुपॉर्ट मिलता दिखाई पड़ रहा है। जीवन में उन्नति अवश्य होगी। आप जितना अपने प्रॉजेक्ट की तरफ जागरूक होकर निर्णय लेंगे, उतनी ही जल्दी फायदा भी पहुंचेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे और सकारात्मक परिणाम के योग हैं। आपके निवेशों द्वारा सफलता अवश्य मिलेगी। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता रहेगी लेकिन अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की सोच रहे हैं तो वह आपके लिए अच्छे परिणाम रहेंगे।
सिंह: महिला सहकर्मियों के साथ इस सप्ताह अच्छे रिश्ते बनाकर रखें, क्योंकि उनकी मदद द्वारा आपके प्रॉजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ में धीमे-धीमे रोमांस पदार्पण कर रहा है। आर्थिक निवेश के तरीके बदल सकते हैं। नए निवेश आपके लिए शुभ स्तिथियां लेकर आएंगे। परिवार में संयम एवं समझदारी से काम लेंगे तो ज्यादा सुकून एवं शांति महसूस करेंगे। यात्राओं को नज़रअंदाज करें तो ही बेहतर होगा।
कन्या: कार्यक्षेत्र में महिला वर्ग से सहयोग मिलेगा एवं शुभ संयोग भी बनेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कोई पितृतुल्य व्यक्ति इस मामले में आपकी मदद करेंगे। आर्थिक व्यय अधिक रहने की संभावना है। स्ट्रेस की वजह से सेहत में तकलीफ उठनी पड़ सकती है और काम प्रभावित हो सकते हैं।
तुला: इस सप्ताह आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। कोई बुज़ुर्ग इस मामले में आपकी मदद कर सकते हैं। नई जगहों की यात्राओं के योग भी बन रहे हैं, जो सुखद रहेंगी। कार्यक्षेत्र में बेवजह के लड़ाई-झगड़ों से बचें, अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में कोई सकारात्मक खबर आपको मिल सकती है।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में अच्छी खबरें सप्ताह के शुरू से ही मिलती जाएंगी। आर्थिक उन्नति के कई अवसर भी आपको मिलेंगे। कोई जॉइंट इंवेस्टमेंट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आप अपने भविष्य के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। किसी ऐसे स्थान की यात्रा के शुभ संयोग बनेंगे जहां जाने का विचार आपके मन में बहुत समय से था पर आप जा नहीं पा रहे थे।
धनु: कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति का सहारा आपको मिलेगा, जिन्होंने मेहनत कर एक मुकाम हासिल किया हो। आर्थिक उन्नति में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन अंत में फायदा होगा। कुछ तकलीफों के बाद सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको सबकुछ बेहतर महसूस होने लगेगा। अपनी मेहनत में कमी न करें और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रुख के साथ आगे बढ़ते रहें।
मकर: आर्थिक उन्नति अच्छी होगी। आप अपने निवेशों का जितने धैर्य के साथ हल निकालेंगे, उतना ही फायदा भी उनके द्वारा आपको मिलता जाएगा। यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम अवश्य मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए कष्टदायक हो सकता है। सेहत की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ: इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा बहुत शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। धीरे-धीरे काल चक्र आपको सपॉर्ट करेगा। सेहत में अच्छे सुधार दिखाई पड़ रहे हैं। प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी लिखा-पढ़ी के काम की तरफ खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा छोटी-सी गलती के कारण कष्ट उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह व्यय अधिक रहेंगे।
मीन: किसी महिला की मदद द्वारा आर्थिक उन्नति के शुभ योग आपके लिए बनते जाएंगे। जीवन में उन्नतिपूर्ण स्तिथियां बनेंगी। परिवार का कोई युवा आपके कार्यों में सहयोग करेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तकलीफ हो सकती है। व्यर्थ का स्ट्रेस एवं अहं के टकराव से बचेंगे तो ज्यादा अनुकूल स्तिथियां बनेंगी। सप्ताह के अंत में सब कुछ सही रहने के योग हैं। (नंदिता पांडेय)
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com