उत्तरप्रदेश का चार्टर्ड विमान मुंबई में क्रैश

मुंबई। एक चार्टर्ड प्लेन मुंबई में क्रैश हो गया है। बताया गया है कि ये विमान मुंबई के घाटकोपर के सर्वोदय नगर इलाके में क्रैश हुआ है। सर्वोदय नगर एक रिहायशी इलाका है। रेस्क्यू शुरू हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। खबर आई थी कि यह विमान उत्तरप्रदेश सरकार है। उत्तरप्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने स्पष्ट किया है कि यह विमान उत्तरप्रदेश सरकार का नहीं था। यूपी सरकार ने इलाहाबाद हादसे के बाद इसे मुंबई की UY Aviation कंपनी को बेच दिया था।

एक अन्य जानकारी के अनुसार यह चार्टर्ड प्लेन यूपी सरकार का नहीं था बल्कि पान पराग के मालिक दीपक कोठारी का था। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। दैनिक भास्कर ने दावा किया है कि इस हादसे में पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। 


न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने घटना स्थल का वीडियो शेयर किया है। 

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!